फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Four died of dengue in Gwalior number of patients crossed 700

MP News: ग्वालियर में डेंगू से चार लोगों की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची 700 के पार

Sat, 28 Sep 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से डेंगू के बढ़ते मरीजों के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। हर दो किलोमीटर पर डेंगू का हॉट-स्पॉट बनता जा रहा है। ग्वालियर शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां से बड़ी संख्या में डेंगू लोगों पर कहर ढा रहा है।

विज्ञापन
MP News Four died of dengue in Gwalior number of patients crossed 700
फागिंग करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में डेंगू का डंक बड़ा होता जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग 700 के करीब पहुंच गई है। हैरानी की बात तो यह है कि डेंगू के कुल मरीजों में लगभग 30 प्रतिशत बच्चे डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। शहर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।डेंगू की भर्ती रफ्तार को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की सांस फूलने लगी है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ग्वालियर से डेंगू के बढ़ते मरीजों के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। हर दो किलोमीटर पर डेंगू का हॉट-स्पॉट बनता जा रहा है। ग्वालियर शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां से बड़ी संख्या में डेंगू लोगों पर कहर ढा रहा है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक 11 साल के बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन


जिस रफ्तार से ग्वालियर में डेंगू बढ़ रहा है, उसे लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी चिंता में पड़ गए हैं। सांसद भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग को डेंगू कंट्रोल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग भी अपने दावे कर रहा है। पिछले एक हफ्ते में डेंगू ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ा। कोई फागिंग करते नजर आ रहा है तो कोई लोगों को समझाइश दे रहा है, लेकिन प्रशासन के ये काम नाकाम होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात केवल डेंगू तक नहीं है, मलेरिया और चिकनगुनिया भी लोगों पर हावी हो रहा है। प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है। ग्वालियर कलेक्टर, निगम कमिश्नर और सीएमएचओ ने डेंगू कंट्रोल के लिए अलग-अलग टीम में तैनात कर दी है। ग्वालियर के तीन बड़े अस्पताल जयारोग्य, सिविल अस्पताल, हजीरा और जिला अस्पताल मुरार में डेंगू के मरीजों के इंतजामों के लिए अलग से वार्ड बना दिए गए हैं। डॉक्टरों ने एडवाइजरी का पालन करने के लिए लोगों से आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed