फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Deadly attack on AAP state vice president, husband opened fire, two injured

MP News: AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पति ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल

Mon, 13 Nov 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

ग्वालियर में पति ने अपनी पत्नी पर गोलियां चला दीं। पत्नी आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष है। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Deadly attack on AAP state vice president, husband opened fire, two injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि राय गुप्ता पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमला नेत्री के पति द्वारा ही किया गया है। बीती रात दीवाली के पूजन को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर क्षेत्र में आप नेत्री रुचि गुप्ता का फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर है, जहां बीती रात रविवार को वह पूजन के लिए पहुंची थी। पूजन कर रही थी, तभी आप नेत्री का पति संदीप ठाकुर ब्यूटी सेंटर पर पहुंचा और बिना कुछ कहे ही मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद फिटनेस सेंटर के स्टाफ ने जब रोकना चाहा तो वह पिस्तौल लहराते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जहां उसे 32 बोर के दो खाली खोखे मिले।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ समय से आप नेत्री रुचि गुप्ता और उनके पति संदीप ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था। वहीं सेंटर पर रुचि गुप्ता पूजा करने पहुंची। तभी उसके पति संदीप ठाकुर वहां आ गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में केंद्र के दो कर्मचारी उज्जवल त्यागी और निखिल शर्मा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने जब संदीप ठाकुर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपनी कर से मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि घटना में घायल हुए कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी नेत्री और पति के बीच डिवोर्स का मामला चल रहा है, उसी को लेकर पति ने हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed