फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Accused of cheating buffaloes in the name of daughter marriage arrested in Gwalior

MP News: ग्वालियर में अनोखा ठग गिरफ्तार, बेटी की शादी के नाम पर लोगों से ठगता था भैंस

Mon, 01 May 2023 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 06:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स अपनी बेटी की शादी का वादा कर भोले-भाले लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के एक लाख से ज्यादा का कैश और नौ भैंस बरामद कर ली है।

विज्ञापन
MP News Accused of cheating buffaloes in the name of daughter marriage arrested in Gwalior
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में पुलिस ने एक अनोखे ठग को गिरफ्तार किया है। बेटी की शादी का वादा कर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले पिता को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर ठग ने अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी उस वक्त आया, जब उसने अपने नए शिकार से एक लाख रुपये से ज्यादा रकम और नौ भैंसें बेटी की शादी करने के नाम पर ठग लिए थे। लेकिन मामला पुलिस के पास पहुंचने पर ठग की जालसाजी का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


अभी तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने या रुपये हड़पने के मामले पुलिस के सामने आते रहे हैं। लेकिन ग्वालियर पुलिस के पास एक दिलचस्प मामला पहुंचा, जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी की शादी करने के नाम पर फरियादी (वर पक्ष) से नौ भैंसें और एक लाख आठ हजार रुपये ठग लिए। मामला घाटीगांव क्षेत्र के थाना भंवरपुरा का है।
विज्ञापन


SDOP संतोष पटेल का कहना है, फरियादी कृष्णा सिंह गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घनश्याम गुर्जर ने अपनी बेटी की शादी उसके भाई से तय की थी। शादी करने के नाम पर उससे एक लाख आठ हजार रुपये लिए, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसने अपनी बेटी की शादी उसके भाई से नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा बात करने पर उसने घनश्याम से नौ भैंसें और मांगी, जो फरियादी ने उसे दे दी। लेकिन फिर भी बेटी से शादी नहीं कराई। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी घनश्याम की कोई बेटी ही नहीं है, जो शादी लायक हो। इससे पहले भी आरोपी घनश्याम कई लोगों को बेटी की शादी कराने के नाम पर ठगी कर चुका है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से भैंस भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed