{"_id":"643d52067fb3f0023b09ae8c","slug":"mp-news-a-relative-along-with-a-friend-held-the-girl-student-hostage-and-then-gang-raped-her-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को बंधक बनाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को बंधक बनाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार
Mon, 17 Apr 2023 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 07:35 PM IST
सार
ग्वालियर में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर गेैंगरेप को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक रिश्तेदारों का नाम सामने आया है। रिश्तेदार शादी का झांसा देकर छह महीने तक शोषण भी करते रहे। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने शिकायत की है कि वर्ष 2020 में राघवेन्द्र उर्फ राहुल उर्फ राघव रावत से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत में पता चला कि वह उसका दूर का रिश्तेदार है। बातचीत के दौरान राघवेन्द्र ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। इसी बीच छात्रा नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई तो राघवेन्द्र उससे मिलने के लिए यहां पर आने लगा और नवंबर 2022 में राघवेन्द्र उसे आमखो पर अपने दोस्त संदीप रावत के मकान पर लेकर पहुंचा और उससे गलत काम किया। वारदात के बाद उसने शादी का वादा किया। वारदात के बाद राघवेन्द्र उसके किराए के कमरे पर आकर गलत काम करता था। जिस पर मकान मालिक ने उससे कमरा खाली करा लिया।
इसके बाद वे दोनों कंपू इलाके में रहने लगे। कुछ दिन पहले राघवेन्द्र अपने दोस्त देवराज के साथ कमरे पर आया और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद राघवेन्द्र ने उसे बंधक बना लिया। चार दिन बाद छात्रा को मौका मिला तो वह वहां से भागकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।