फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: A 53 year old man raped a six year old innocent girl in Gwalior.

MP News: छह साल की मासूम के लिए 53 साल का पड़ोसी बना हैवान, बार-बार उल्टियां होने पर खुला दुष्कर्म का राज

Mon, 16 Oct 2023 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 06:55 PM IST
सार

छह साल की मासूम के साथ 53 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसे खेलने के बहाने घर में ले गया और गंदी हरकत की। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: A 53 year old man raped a six year old innocent girl in Gwalior.
Rape With Child

विस्तार

ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम के साथ 53 साल के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की की हालत खराब हुई तब उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मासूम को किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया, जहां उसने गंदा खेल खेलने के बहाने दुष्कर्म कर दिया। 
विज्ञापन


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की की तबीयत खराब होने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। माता-पिता ने जब उससे गहराई से पूछताछ की तब बताया गया कि मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले शौकत खान ने उसके साथ दो दिन पहले दुष्कर्म किया था। दरअसल पीड़ित लड़की और आरोपी शौकत खान एक ही मकान में किराए से अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। इसी कारण लड़की शौकत खान को जानती थी। घटना का पता चलते ही माता-पिता ने बच्ची को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ग्वालियर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज नगर में रहने वाली 6 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। बच्ची अपने घर के आंगन में अकेली खेल रही थी, तभी उसी मकान में किराए से कमरा लेकर रह रहे 53 साल का शौकत खान नाम का व्यक्ति बच्ची के पास पहुंचा और उसको खिलाने के बहाने अपने साथ कमरे के अंदर ले गया। जहां बच्ची को खिलाते वक्त उसने गंदी हरकत करना शुरू कर दिया और दुष्कर्म कर दिया।जब बच्ची घर पहुंची तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तब माता पिता बच्ची को माता पिता अस्पताल लेकर पहुंचे और तब बच्ची ने माता पिता को सारी सच्चाई बताई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद बच्ची के माता पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने माता पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शौकत को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed