फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Gwalior Cricket Match Gwalior Stadium Gets International Cricket Match in New Year After 14 Years

Cricket Match In Gwalior: 14 साल बाद ग्वालियर में होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच, तैयारी लगभग पूरी

Wed, 13 Dec 2023 02:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

Cricket Match In Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में कराए जाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
MP Gwalior Cricket Match Gwalior Stadium Gets International Cricket Match in New Year After 14 Years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में कराए जाने की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। बीसीसीआई के निरीक्षण की औपचारिकता महज शेष है। हालांकि, यह मैच अभी इंदौर में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बताते चलें, 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और साउथ अफ्रिका के बीच खेला गया था। शंकरपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्टेडियम पर 14 जनवरी को भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 मैच खेलना लगभग तय है। इस अंतरराष्ट्रीय मैच की दावत ग्वालियर को देने के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर कमर कस ली है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए युद्ध स्तर की तरह तैयार हो रहे नए स्टेडियम में दूधिया रोशनी (फ्लड लाइट) के तीन एलइडी पोल पूरी तरह खड़े हो गए हैं। कुल छह पोल में से तीन पोल अगले दो-तीन दिन में खड़े होने की पूरी उम्मीद है। दोनों पवेलियन का इंटीरियर का काम अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीइओ रोहित पंडित ने नए स्टेडियम को तैयार कराने के लिए ग्वालियर में डेरा डाला है। मैच की तैयारियों को लेकर स्थानीय टीमों से कामकाज की चर्चा भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है खिलाड़ियों (भारत-अफगानिस्तान) को ठहरने के लिए शहर के दोनों थ्री-स्टार होटल को 12 से 15 जनवरी तक के लिए बुक जैसा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed