फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election: Scindia attacks Congress, says, 'Think what will happen to the public'

MP Election: सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- ये एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे तो सोचो जनता का क्या हाल करेंगे

Wed, 18 Oct 2023 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 09:26 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं के बीच मचे घमासान पर सिंधिया ने कहा कि यह उनका काम है कि हर चीज को पकड़-पकड़ कर फाड़ें, लेकिन मेरी सोच हमेशा सकारात्मक रही है। सोचिए अगर इनके हाथ में शासन आ जाए तो जनता का क्या हाल होगा।

विज्ञापन
MP Election: Scindia attacks Congress, says, 'Think what will happen to the public'
Jyotiraditya Scindia - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच कपड़ा फाड़ को लेकर हुए टिप्पणियों पर सियासत जारी है। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे तो सोचो जनता का क्या हाल करेंगे। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि अगर दो लोगों के बीच इस स्थिति पर चर्चा हो रही है तो सोचिए अगर इनके हाथ में शासन आ जाए तो जनता का क्या हाल होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए वचन पत्र पर उन्होंने कहा कि वचन पत्र इतनी बड़ी गहरी खाई है कि कांग्रेस की वचन की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है, लेकिन कभी पूरी नहीं होती। मेनिफेस्टो बनाना और लुभावने मुद्दों को उसमें डालना आसान है, लेकिन वचन निभाना कठिन है और आप जानते ही हैं कि 15 महीने के शासनकाल में उन्होंने मध्य प्रदेश की स्थिति चौपट कर दी थी। 
विज्ञापन


टिकट वितरण सूची के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच मचे घमासान पर सिंधिया ने कहा कि यह उनका काम है कि हर चीज को पकड़-पकड़ कर फाड़ें, लेकिन मेरी सोच हमेशा सकारात्मक रही है। इसलिए वह अपना काम देखें और हम अपना काम देख रहे हैं, क्योंकि नकारात्मकता कांग्रेस मैं ही देखने को मिलती है। इसलिए मेरा सोचना है कि जो समय हमें पृथ्वी पर मिला है, उसका सदुपयोग लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर देश को विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे ले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर दक्षिण से कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सिंधिया से चुनाव लड़ने की अपील करने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच यही है कि जो संगठन तय करता है हर कार्यकर्ता को उसके मार्गदर्शन में काम करना होता है। पिछले तीन-चार महीने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक सेजवलकर के साथ ही एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण लगन से लगा हुआ है और इस लग्न से हमें आगे भी काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed