फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: When will BJP's final candidates list come, Union Minister Narendra Singh Tomar revealed

MP Election 2023: कब आएगी भाजपा की अंतिम उम्मीदवारों की सूची, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया खुलासा

Thu, 19 Oct 2023 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

भाजपा अब तक चार सूची जारी कर चुकी है। इसमें 136 नामों का एलान हो गया है। 94 नाम अब भी सामने आना बाकि हैं। भाजपा की अगली सूची पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: When will BJP's final candidates list come, Union Minister Narendra Singh Tomar revealed
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों प्रदेश की जनता में जिस बात की उत्सुकता सबसे ज्यादा है, वो है राजनीतिक दलों की ओर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची। सब यही जानना चाह रहे हैं कि कब आएगी लिस्ट। भाजपा की सूची के बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा अब तक चार सूची जारी कर चुकी है। इसमें 136 नामों का एलान हो गया है। 94 नाम अब भी सामने आना बाकि हैं। भाजपा की अगली सूची पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने संकेत दिए हैं। उन्होंने चर्चा में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के 94 उम्मीदवार बचे हैं, इनके नाम भी पार्टी जल्दी ही घोषित कर देगी। इसको लेकर बातचीत चल रही है और जांच-पड़ताल के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उसी दिन सूची जारी हो जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा की केंद्रीय चुनान समिति की बैठग होने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को ही भाजपा की अगली सूची आएगी।
विज्ञापन


तोमर ने कांग्रेस की कपड़ा फाड़ पॉलिटिक्स पर कहा कि कांग्रेस को आंतरिक कलह से त्रस्त है, जमीन पर भी और ऊपर भी। इसलिए कांग्रेस से ना तो जनता को कोई उम्मीद है और बाकी किसी को होने का सवाल ही नहीं है। यह उनके बीच का विषय है कि कौन किसको पावर ऑफ अटॉर्नी देता है और यह तब दी जाती है जब पावर हो, पावर ही नहीं है तो कैसी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी। वहीं राहुल गांधी के हिसाब मांगने को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पहले राहुल गांधी को कांग्रेस के 50 सालों का हिसाब देना चाहिए। बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में थे और मीडिया से चर्चा में ये बातें कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed