फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: Scindia's taunt on Digvijay; Says Congress curses EVMs when there are signs of defeat

MP Election: सिंधिया का दिग्विजय पर तंज; कहा- जब कांग्रेस को हार के संकेत मिलते हैं, तो वह डब्बे को कोसती है

Sat, 28 Oct 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

MP Assembly Election: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय के बयान पर पलटवार कर कहा कि जब-जब कांग्रेस को हार के संकेत मिलने लगते हैं, तो वह जनता को कोसती है, डब्बे को कोसती है और सभी को कोसती है। अगर राजा साहब ने यह जो कहा है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि कांग्रेस मान चुकी है कि वह यह चुनाव हार चुकी है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Scindia's taunt on Digvijay; Says Congress curses EVMs when there are signs of defeat
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है और राजनीतिक दल के नेता बयानों के हथौड़े एक दूसरे पर बरसा रहे हैं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर बयान दिया था। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मंदिर आने-जाने को लेकर बीजेपी में घबराहट की बात कही थी। इन दोनों ही बातों का जवाब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिया।

विज्ञापन


'कांग्रेस अपनी हार मान चुकी है'
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केवल थोड़ी देर के लिए ईवीएम में पर्ची नजर आती है। उसके बाद हमारा वोट कहां गया हमें नहीं पता होता। इस बयान पर सिंधिया ने पलटवार कर कहा कि जब-जब कांग्रेस को हार के संकेत मिलने लगते हैं, तो वह जनता को कोसती है, डब्बे को कोसती है और सभी को कोसती है। अगर राजा साहब ने यह जो कहा है तो इसका मतलब स्पष्ट है कि कांग्रेस मान चुकी है कि वह यह चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है। आप मुझे जानते हैं। मैं कोई राजनीतिक ज्योतिष नहीं हूं। लेकिन मैं बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा सरकार बना रही है। हम पांचवीं बार प्रदेश में जनता के आशीर्वाद और जनता की सेवा के लिए सरकार बनाएंगे। वही सरकार जनता की सेवा के लिए चलेगी।
विज्ञापन


‘मंदिर जाना या न जाना राजनीतिक मुद्दा नहीं’
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साक्षात्कार के दौरान कहा था कि जब भी हम मंदिर जाने लगते हैं तो भाजपा घबराने लगती है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब जो लोग केवल चुनावी समय में मंदिर जाते हैं, उससे हमें घबराने या न घबराने का कोई मतलब ही नहीं है। मंदिर जाना या न जाना यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, यह आपकी अंतरात्मा की आवाज और पुकार है। पर यह तो बड़ा अजीब संयोग है कि चुनाव आते ही अमरकंटक से ओंकारेश्वर तक, ओंकारेश्वर से महाकाल तक, महाकाल से कोटेश्वर तक, कोटेश्वर से पीतांबरा पीठ तक और पीतांबरा पीठ से ओरछा रामराजा तक सब दूर कांग्रेस के नेता नजर आते हैं। पांच साल में सारे के सारे गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के दस साल के शासन पर उठाए सवाल
सिंधिया ने पूछा कि कांग्रेस के पास 10 साल थे तो राम मंदिर क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस के पास 10 साल थे तो कांग्रेस ने उज्जैन में महाकाल लोक क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस के पास 10 साल थे तो कांग्रेस ने संत रविदास जी का मंदिर क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस के पास 10 साल थे तो कांग्रेस ने आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर जनजातीय दिवस क्यों नहीं आयोजित किया? अब बरसाती समय में उछल-उछल कर कुएं से भाग उतरने के लिए कोशिश कर रहे हैं। भैया जनता सब जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed