फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: Minister Scindia said- My grandmother had taken the pledge to establish Ram temple

MP Election 2023: मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर स्थापित करने का संकल्प मेरी दादी ने लिया था

Fri, 27 Oct 2023 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

MP Election 2023: एक तरफ जहां देश में चुनावी हवाएं चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा भी धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। देश की सियासत धीरे-धीरे एक बार फिर से राम मंदिर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Minister Scindia said- My grandmother had taken the pledge to establish Ram temple
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर को लेकर आए दिन पक्ष और विपक्ष के बयान सामने आ रहे हैं। फिर चाहे राम मंदिर में न्योता देने को लेकर बयान दिए जा रहे हो या फिर उन बयानों का पलटवार, ऐसा ही एक पलटवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन


दरअसल राम मंदिर के शुभारंभ को लेकर सलमान खुर्शीद का एक बड़ा बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर भाजपा का अकेले का मंदिर नहीं है फिर वहां पर केवल भाजपा के नेताओं को ही क्यों बुलाया जा रहा है। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर सलमान खुर्शीद जी बाकी दलों की यह वास्तविक दिल की बात होती, तो उनके कार्यकाल में उनके मुंह से एक शब्द क्यों नहीं निकला राम मंदिर का। उनके कार्यकाल में राम मंदिर स्थापना की बात पर कोई कार्य क्यों नहीं हुई। चट भी मेरी पट भी मेरी यह नहीं चलेगा। राम मंदिर स्थापित करने का संकल्प मेरी दादी ने उस जमाने में लिया था। जब इस पूर्ण सोच विचारधारा की श्री गणेश की गई थी और आज यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में संभव हो पाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि 370 हटाएंगे, 370 हटाई। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि एक विधान एक संविधान भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि हर व्यक्ति एक समान। तीन तलाक हम हटाएंगे, तीन तलाक हटाया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि राम मंदिर की स्थापना करेंगे, राम मंदिर की स्थापना हुई। ये सारे ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ही भारत में संभव हो पाए हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। अगर आज कुछ लोगों को लग रहा है कि वे इसमें शामिल होना चाहते हैं तो स्वागत है। पर अगर कुछ लोग कहे हमारा क्या हुआ? तो शायद उन्हें पहले अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। कांग्रेस पार्टी में रहकर भी 370 की पूर्ण रूप से खारिज करने के पक्ष में मैं बोला था। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए। देश हित सर्वोपरि होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यकाल में जो करके दिखाया है। करिश्मा से काम नहीं है। चाहे 370 हो, चाहे भारत के दुश्मनों को ठीक स्थान दिखाने की बात हो, चाहे भारत के तिरंगे को विश्व पटल पर लहराने की बात हो, चाहे ट्रिपल तलाक पूर्ण रूप समाप्त करने की बात हो, चाहे राम मंदिर स्थापना की बात हो। 

नगर विमान मंत्रालय ने हम लोगों की स्वयं कस्टमर रिग्रेशन ग्रीवेंस हमारा पोर्टल और सेवा मोर उसका स्वयं निरीक्षण मैं करता हूं। जितने भी हमारे क्षेत्र एक कस्टमर फेसिंग क्षेत्र है। हमारा उपभोक्ता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण, हमारी उपभोक्ता की सेफ्टी, हमारी उपभोक्ता की सिक्योरिटी सबसे महत्वपूर्ण और उस पोर्टल का पूर्ण सर्वेक्षण हमारे मंत्रालय में भी स्वत किया जाता है। अलग-अलग फार्म पर हमारा उपभोक्ता जा सकता है। जैसे देश का किसी भी उपभोक्ता भी जा सकता है। वह एयर सेवा पर जा सकता है। वह कंज्यूमर रिड्रेसल फॉर्म में जा सकता है। संस्थाएं या मंत्रालय के अधीन होगा। वह उसका निराकरण जरूर कर सकता है।इसके साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि देर आए पर दुरुस्त आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed