फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Chunav 2023 Narendra Singh Tomar increases suspense regarding Jyotiraditya Scindia contesting assembly elec

MP Chunav 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव? केंद्रीय मंत्री तोमर ने बढ़ा दिया सस्पेंस

Sat, 30 Sep 2023 03:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

MP Chunav 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं इसका फैसला पार्टी की चयन समिति तय करेगी। कोई व्यक्ति फैसला नहीं करता है।

विज्ञापन
MP Chunav 2023 Narendra Singh Tomar increases suspense regarding Jyotiraditya Scindia contesting assembly elec
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री को विधानसभा का टिकट देने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीतिक सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज अन्य नेताओं को विधानसभा का टिकट देने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी विधानसभा का टिकट दे सकती है। इसी को लेकर सिंधिया के चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री तोमर का बयान सामने आया है। उन्होंने सिंधिया को चुनाव लड़ाने पर इनकार नहीं किया। तोमर ने कहा, आप लोग चुनाव समिति के निर्णय का इंतजार कीजिए, केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय करती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में किसी दूसरे सांसद या मंत्री के चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बातों-बातों में बड़ी बात कह गए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अंचल है तो हम लड़ तो रहे हैं और क्या, उन्होंने आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों द्वारा भोपाल में टिकट मांगने और पार्टी कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन करने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है और एक विधानसभा में कई और भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी जी का एमपी में आना खुशी की बात
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा, मोदी जी का MP में आना प्रदेश के नागरिकों के लिए खुशी की बात है। पीएम मोदी ग्वालियर और जबलपुर नई सौगात लेकर आएंगे, इससे प्रदेश का विकास होगा। मध्यप्रदेश पर मोदी जी की नजर बनी रहेगी तो प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस पर हमला करते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए उधर-उधर की बातें करती है। कांग्रेस ये बताएं कि 10 साल केंद्र की सरकार में रहे तो उन्होंने क्या किया। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में रही तो उन्होंने क्या किया? कांग्रेस के पास बताने को कुछ है नहीं, जबकि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।



मैंने चिट्ठी देखी नहीं - तोमर
वहीं, यशोधरा राजे सिंधिया के विधानसभा चुनाव न लड़ने की मंशा वाली चिट्ठी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिट्ठी मैंने अभी देखी नहीं है, जब देखूंगा तभी इस मसले पर कुछ कह पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed