फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Maternal Brother Kills Youth In Gwalior After A Brief Fight Between Them

Gwalior News: पहले विवाद हुआ और फिर राइफल से गोली मारकर भाई की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Tue, 09 Jul 2024 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोली मारने वाला ममेरा भाई है और दोनों में विवाद हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया।

विज्ञापन
Maternal Brother Kills Youth In Gwalior After A Brief Fight Between Them
ग्वालियर में ममेरे भाई ने युवक की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में अपराध कम होने का नाम नही ले रहे हैं। यहां एक युवक की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक का नाम नरोत्तम गुर्जर निवासी दुल्लपुर है। हत्या का आरोपी और मृतक ममेरे भाई है। दोनों आसपास ही रहते हैं। घटना के बाद से इलाके में दशहत और तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


घटना गोला का मंदिर थाना इलाके के दुल्लपुर की है। मृतक नरोत्तम गुर्जर और हत्या का आरोपी लोकेंद्र गुर्जर दुल्लपुर में आसपास ही रहते हैं। लोकेंद्र रिश्ते में नरोत्तम की सगी बुआ का लड़का है। इस तरह दोनों भाई ममेरे भाई हैं। बीती रात को भाई ही भाई के खून का प्यासा हो गया। बीती रात लश्कर में रहने वाली परिवार की बेटी के यहां आयोजन था। दोनों परिवार वहां गए थे। वहां उत्सव के दौरान लोकेंद्र और नरोत्तम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक सभी समारोह में शामिल रहे। रात बारह बजे जब नरोत्तम वहां से लौटा तो लोकेंद्र अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर उसके दरवाजे के पास कुएं के नजदीक पहले से खड़ा मिला। उसने आते ही नरोत्तम को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली नरोत्तम की गर्दन को भेदती हुई निकल गई। बह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसकी चीख और गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन घायल को लेकर तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां दहशत और तनाव का माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed