{"_id":"63de41f590325b25df543612","slug":"mahanaryaman-scindia-visits-gwalior-mela-enjoyed-golgappas-and-pav-bhaji-with-tulsi-silawat-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Mela: ज्योतिरादित्य के बेटे महानआर्यमन सिंधिया अचानक पहुंचे मेला देखने, गोलगप्पे खाए, पाव-भाजी भी चखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Mela: ज्योतिरादित्य के बेटे महानआर्यमन सिंधिया अचानक पहुंचे मेला देखने, गोलगप्पे खाए, पाव-भाजी भी चखी
Sat, 04 Feb 2023 05:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:01 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान सिंधिया अचानक ग्वालियर उत्सव मेला पहुंचे। उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सैलानी की तरह मेले का लुत्फ उठाया। गोलगप्पे भी खाए और पाव-भाजी भी चखी।
विज्ञापन
महानआर्यमान सिंधिया और तुलसी सिलावट पाव भाजी और गोलगप्पों का आनंद लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने शुक्रवार रात को ग्वालियर मेले का भ्रमण किया। उन्होंने एक सैलानी की तरह मेले में घूमकर लगभग सभी सेक्टर देखे। दुकानदार और अन्य वेंडरों से भी बातचीत भी की। खानपान का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं जीडीसीए के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया रात को अचानक मेला देखने पहुंचे। मेला दफ्तर पर कार छोड़कर पैदल ही मेला भ्रमण पर निकल पड़े। महानआयर्मन ने इस दौरान झूला सेक्टर, ऑटोमोबाइल सेक्टर, शिल्प बाजार, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम एवं खानपान बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अनेक वेंडरों से व्यापार और परिवार के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान वे सिंधिया परिवार के समर्थक अनिल पुनियानी के मद्रास कैफे पर पहुंचे। वहां प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ उन्होंने पाव-भाजी और गोलगप्पे खाए। उन्होंने महेंद्र भदकारिया के साथ झूला सेक्टर में लगे राइड्स भी देखे। सैलानियों से बातचीत भी की। मेले में जैसे ही महानआर्यमन सिंधिया के आने की खबर फैली सैलानियों की भीड़ उनके आसपास इकट्ठी होने लगी। अनेक स्थानों पर रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई। पिछले माह ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। उसके बाद वे सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ मेले का भ्रमण करने निकले थे। सिंधिया का एक ठेले पर गराडू तलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
