फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   madhya pradesh gwalior accident occurred between bus and a car 10 people died on the spot

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर, 12 आंगनबाड़ी सेविका समेत 13 की मौत

Tue, 23 Mar 2021 09:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 23 Mar 2021 09:20 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा 
  • पुरानी छावनी के पास सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत
  • मृतकों में 12 महिलाएं शामिल

विज्ञापन
madhya pradesh gwalior accident occurred between bus and a car 10 people died on the spot
ग्वालियर में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। ग्वालियर में मंगलवार की सुबह बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार वालों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शवों को निकालने का काम किया। बता दें मृतकों में 12 महिलाएं हैं और एक ऑटो चालक शामिल है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती थी। यह सभी अपना काम खत्म करके दो ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में बैठ गईं।ऑटो रिक्शा जैसे ही आगे बढ़ा तो वो आगे एक बस से टकरा गया और ऑटो में बैठी महिलाओं की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। 
 


ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थीं। तभी सुबह करीब सात बजे शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।









उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है और उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed