फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya pradesh corona every 12th woman is positive pregnant ladies are more vulnerable

मध्यप्रदेश: ग्वालियर में टेस्ट करा रही हर 12वीं महिला कोरोना संक्रमित, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा

Sat, 15 May 2021 12:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 15 May 2021 12:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में टेस्ट कराने वाली हर 12वीं महिला कोरोना संक्रमित पाई जा रही है। पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है।

विज्ञापन
Madhya pradesh corona every 12th woman is positive pregnant ladies are more vulnerable
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर काफी तेजी से फैल रहा है। राज्य के कुछ इलाकों में कोरोना की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की जांच कराने वाली महिलाओं में से करीब हर 12वीं महिला संक्रमण का शिकार है।

विज्ञापन


वहीं पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 9 और बच्चों के मामले में लगभग 18 का है। बता दें कि ग्वालियर जिले में अबतक 4,87,801 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। इन लोगों में 40 फीसदी महिलाएं, 52 फीसदी पुरुष और आठ फीसदी बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


इन आंकड़ों सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि दूसरी लहर में गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना संक्रमण पहले से कुछ ज्यादा ही खतरनाक साबित हो रहा है। संक्रमण का असर मरीजों के फेफड़ों पर पड़ रहा है, जिनकी वजह से उनमें ऑक्सीजन की कमी हो रही है और ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा
अंचल के सबसे बड़े महिला अस्पताल कमलाराजा में इस साल एक अप्रैल से लेकर 13 मई तक 152 गर्भवती महिलाएं भर्ती हुईं। इनमें से छह महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिछली बार मार्च 2020 से लेकर मार्च 2021 तक केआरएच में 600 कोरोना संक्रमित महिलाएं भर्ती हुईं। 


हालांकि इन महिलाओं में से ज्यादातर महिलाओं को ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं हुई और मौत का आंकड़ा भी तीन था। 24 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक कुल 61 गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed