ग्वालियर: शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, जयपुर में तैनात बीएसएफ जवान के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने जयपुर में तैनात बीएसएफ जवान के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ जवान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जयपुर में तैनात बीएसएफ जवान ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया और धमकियां भी दे रहा है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वसाली ने इसकी जानकारी दी।
Madhya Pradesh | A woman has filed a complaint stating that her live-in partner, a BSF jawan currently posted in Jaipur, raped her on pretext of marriage for 2 years. A case under Section 376 (rape) has been registered against him: Gwalior Additional SP Hitika Vasal (25.06) pic.twitter.com/m9Vxb9oDds
— ANI (@ANI) June 26, 2021विज्ञापन
