फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Location of two women constables missing from BSF academy found in West Bengal

MP News: BSF अकादमी से लापता दो महिला आरक्षकों की लोकेशन मिली पश्चिम बंगाल, जासूसी कनेक्शन की जताई गई आशंका

Sat, 06 Jul 2024 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 06:53 PM IST
सार

MP News: ग्वालियर जिले के टेकनपुर में बीएसएफ अकादमी से गायब दो महिला आरक्षकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी। दोनों ही महिलाएं युद्ध में कुशल बताई जाती है और बीएसएफ की सिक्योरिटी की भी जानकारी है। इन दोनों महिला आरक्षकों को मध्य प्रदेश पुलिस के अलावा बीएसएफ और इंटेलिजेंस ढूंढ रही है, उनकी आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल में बताई गई है।

विज्ञापन
Location of two women constables missing from BSF academy found in West Bengal
दो महिला आरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ अकादमी से गायब हुई दो महिला आरक्षकों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बीएसएफ अकादमी से एक महीने से गायब आरक्षक शहाना खातून और आकांक्षा निखर को लेकर सुरक्षा तंत्र में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है की दोनों बीएसएफ की एटीसी विंग में थीं और युद्ध कौशल में माहिर थीं। एटीसी विंग सेना के हथियारों से लेकर सुरक्षा से जुड़ी होती है। दोनों सिपाहियों के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भागने की सूचना थी। लोकेशन भी वहीं की मिली है। यह इलाका बांग्लादेश की उस सीमा पर है, जहां से रोहिंग्या और गोवंश की तस्करी का नेटवर्क चलता है। ऐसे में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर से इनके भागने का जासूसी कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन


आकांक्षा निखर जबलपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली है तो शहाना खातून मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की है। दोनों ही अविवाहित महिला आरक्षक बीएसएफ टेकनपुर में पदस्थ थी और एक दूसरे की गुड फ्रेंड्स बताई जाती हैं। आकांक्षा की माँ ने शहाना पर उनकी बेटी को बंधक बनाने और और अपहरण का आरोप लगाया है। जबकि स्टेशन पर मिले सीसीटीवी में कैद तस्वीरों से ऐसा लग नहीं रहा, इसीलिए सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि सीसीटीवी में दोनों ही महिला आरक्षक सामान्य तरीके से जाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


जून को बीएसएफ अकादमी से आरक्षक शहाना खातून निवासी मुर्शिदाबाद और आकांक्षा निखर निवासी जबलपुर संदिग्ध हालात में लापता हुई हैं। युद्ध कौशल में माहिर दोनों ही महिला आरक्षकों ने अपने मोबाइल डाटा डिलीट कर दिए हैं और मोबाइल घर पर ही छोड़ कर चली गई है। दोनों के मोबाइल अकादमी में उनके रूम पर मिले हैं। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में पदस्थ दो लेडी आरक्षकों की तलाश पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बार्डर पर हो रही है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। दोनों की तलाश एसआईटी और इंटेलीजेंस कर रही है। दोनों महिला आरक्षक 27 मई को अकादमी के हॉस्टल से गायब हो गई थीं। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर साथ-साथ नजर आई। ग्वालियर के बिलौआ थाना पुलिस को बीएसएफ की ओर से सूचना मिलने के बाद जब पड़ताल की गई तो दोनों ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर साथ साथ ट्रेन में बैठतीं दिखीं। पहले यह दिल्ली पहुंची, वहां एटीएम से पैसे निकाले और फिर मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश बॉर्डर और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बढ़ा दी
वहां से कोलकाता जाकर फिर मुर्शिदाबाद पहुंची। यह दोनों अकादमी में सहायक प्रशिक्षण केंद्र में 2021 से प्रशिक्षक के पद पर हैं। आकांक्षा की मां मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में पहुंची और बेटी के अपहरण का आरोप शहाना पर लगाकर बेटी की जान को खतरा भी बताया। दोनों ने अपना फोन कैंप में ही छोड़ दिया और उसका डेटा डिलीट कर दिया है। आखिरी बार लापता जवानों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा की मां ने ग्वालियर में एफआईआर दर्ज करवाई है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण शहाना खातून ने किया है। दोनों का लापता होने के बाद कोई सुराग नहीं मिला है। बीएसएफ की तरफ बांग्लादेश बॉर्डर और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed