{"_id":"63267f0b9091a47da47f96be","slug":"liquor-contractor-was-beaten-to-death-in-gwalior-the-accused-kept-kicking-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीट-पीटकर ले ली शराब ठेकेदार की जान, मौत के बाद भी आरोपी मारते रहे लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीट-पीटकर ले ली शराब ठेकेदार की जान, मौत के बाद भी आरोपी मारते रहे लात
Sun, 18 Sep 2022 07:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:44 AM IST
सार
ग्वालियर में कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ठेकेदार की शराब दुकान के सामने ही उसे जमीन में पटकर लातें बरसाते रहे। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर चक्काजाम करते शराब ठेकेदार के परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ठेकेदार की शराब दुकान के सामने ही उसे जमीन में पटकर लातें बरसाते रहे। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। घटना के बाद ठेकेदार के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से नाराज परिजनों ने शव को मुरैना रोड पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शराब ठेकेदार पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, मामले पर पुलिस का कहना है कि शराब ठेकेदार श्याम शिवहरे की हत्या की वजह शराब के धंधे की रंजिश हो सकती है। शराब ठेकेदार शिवहरे के परिजन ने शराब दुकान के सेल्समैन सतीश राजपूत, नरोत्तम पटेल और किशन राठौर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की समझाइश के बाद मृतक के परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया।
वहीं, मृतक श्याम शिवहरे के बड़े भाई अशोक शिवहरे का कहना है कि भाई श्याम की हत्या एक शराब दुकानदार के स्टाफ ने पीट-पीटकर कर दी। मौत के बाद भी आरोपी उसे लाते मारते रहे। पुलिस प्रशासन से परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हजीरा थाने के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि मारपीट करने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।