फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leopard entered residential area of Gwalior people hiding in house due to panic movement captured in CCTV

ग्वालियर: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दहशत से घर में छिपे लोग, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट

Tue, 20 Dec 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों के घुसने की वारदातें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार रात ग्वालियर के एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया है।

विज्ञापन
Leopard entered residential area of Gwalior people hiding in house due to panic movement captured in CCTV
रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के रिहायशी इलाके में सोमवार रात तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद लोग दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात शहर के सिकंदर कंपू कुशवाहा मार्केट के पीछे रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ विचरण करते हुए नजर आया है। गली में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 1:00 बजे तेंदुआ गली में घूमते हुए नजर आ रहा है। गली में तेंदुए के घूमने की पूरी हलचल सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बीती रात जब यह तेंदुआ गली में घूम रहा था तो मौजूद आवारा कुत्ते भौंकने लगे और कुछ लोगों ने छत से देखा तो तेंदुआ नजर आया। सुबह जब पास में ही लगे सीसीटीवी को देखा तो इसमें वह घूमता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस ने वन विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर डीएफओ विजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है इसकी जानकारी अभी हमें मिली है और इसकी सत्यता के लिए वन विभाग की टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है साथ ही रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों और अपने जानवरों को भी सतर्क रहने के लिए बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed