फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Leader-Opposition Govind Singh said - We are the descendants of Ram, tell how Scindia became

Gwalior: श्रीराम पर शुरू हुई सियासत, नेता-प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- हम राम के वंशज, सिंधिया कैसे हुए बताएं

Thu, 23 Feb 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 04:32 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि अगर भगवान की तुलना किसी मनुष्य से की जा रही है तो राजनीति में इससे निम्न स्तर नहीं हो सकता। साथियों ने कहा कि हम सूर्यवंशी हैं और भगवान राम हमारे वंशज हैं। तो सिंधिया राम कैसे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Leader-Opposition Govind Singh said - We are the descendants of Ram, tell how Scindia became
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर होने लगे हैं। अब यहां की सियासत में श्रीराम को भी लाया जाने लगा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्थकों द्वारा भगवान राम जैसा बताया गया। इस पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि अगर भगवान की तुलना किसी मनुष्य से की जा रही है तो राजनीति में इससे निम्न स्तर नहीं हो सकता। साथियों ने कहा कि हम सूर्यवंशी हैं और भगवान राम हमारे वंशज हैं। तो सिंधिया राम कैसे हो सकते हैं। वहीं उन्होंने बीजेपी की विकास यात्रा पर कई सवाल उठाए हैं। गोविंद सिंह ने विकास यात्रा को विनाश यात्रा बताते हुए कहा है कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति लगभग 45 हजार रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है। मध्य प्रदेश की सरकार कर्ज पर कर लेती चली जा रही है। जिसे विकास का नाम दिया जा रहा है। सही मायने में तो सरकार उधार का सिंदूर लेकर सुहागन बनी हुई है।
विज्ञापन


इतिहास में पहली बार- सरकार विपक्ष से कर रही सवाल
डॉक्टर गोविंद सिंह ने सत्तारूढ़ बीजेपी की सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि सरकार विपक्ष से सवाल कर रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा की 18 वर्षों से चल रही सरकार का काम भी देखा है और कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार का भी। जब भाजपा ने विकास किया है तो जनता को बताने की जरूरत क्यों पड़ गई है। जबकि जहां-जहां विकास यात्रा जाती है। वहां भाजपा नेताओं को मुंह की खानी पड़ती है। मुख्यमंत्री भी विपक्ष से सवाल पूछ रहे हैं यह एक हास्यास्पद स्थिति है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा की गई 163 घोषणाओं का क्रियान्वयन तो दूर उन्हें नस्तीबद्व कर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed