फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Lady officer honored for saving life of heart attack victim in Gwalior DGP and Home Minister praised

MP: हार्ट अटैक पीड़ित की जान बचाने वाली लेडी ऑफिसर सम्मानित, DGP ने सराहा, गृहमंत्री ने बात कर दी शाबाशी

Tue, 13 Dec 2022 03:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 03:30 PM IST
सार

सोमवार को ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहे के पास एक हार्ट अटैक पीड़ित की जान बचाने वाली ट्रैफिक सूबेदार का मंगलवार को एडीजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

विज्ञापन
Lady officer honored for saving life of heart attack victim in Gwalior DGP and Home Minister praised
ट्रैफिक सूबेदार को प्रशस्ति पत्र देते एडीजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाने वाली ट्रैफिक पुलिस की महिला सूबेदार का मंगलवार को ग्वालियर एडीजी सहित पुलिस के आला अफसरों ने एसपी ऑफिस में सम्मान किया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी उनसे वीडियो कॉल कर बात की और पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


एडीजी ने किया सम्मान
ग्वालियर पुलिस की ट्रैफिक सूबेदार एक राहगीर की जान बचाने के चलते सोमवार से चर्चा में हैं। उनका सीपीआर देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद आज मंगलवार को पुलिस महकमे ने उनका सम्मान किया, जिसमें एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी आमित सांघी सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ उनके द्वारा किए गए व्यवहार की जमकर सराहना की गई। इस दौरान जहां एडीजी ने महिला सूबेदार को प्रशस्ति पत्र दिया तो वहीं एसएसपी अमित सांघी ने भी उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने वीडियो कॉल कर दी शाबाशी
ग्वालियर में महिला सूबेदार द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाए जाने की सूचना जब प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिली तो उन्होंने भी महिला सूबेदार से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें उनके इस कार्य के लिए बधाई देते हुए डीजीपी से सम्मान दिलाने की बात भी कही।

बता दें, कि सोमवार को बीच चौराहे पर एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया था। इस दौरान चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक महिला सूबेदार द्वारा ना सिर्फ उन्हें फर्स्ट एड दिया गया बल्कि उनकी जान बचाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद बुजुर्ग स्वस्थ बताए गए हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी महिला सूबेदार सोनम पाराशर की ड्यूटी गोले के मंदिर चौराहे पर थी और ड्यूटी के दौरान ही दोपहर के समय एक बुजुर्ग को यहां अचानक से हार्ट अटैक आया, जिसके बाद ट्रैफिक महिला सूबेदार द्वारा उन्हें मौके पर ही सीपीआर दिया गया और उनके प्रयासों से बुजुर्ग की सांसे लौटी और वे बेहोशी से बाहर आए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया बुजुर्ग के पास मोबाइल पर जब परिजनों से बात की गई तब पता लगा कि बुजुर्ग का एक बेटा दिल्ली में एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर है और बेटे ने भी मोबाइल पर महिला सूबेदार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed