फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jyotiraditya Scindia verbal attack on Rahul Gandhi Congress made him lose election by insulting Ambedkar

सिंधिया का राहुल पर जुबानी हमला: 'कांग्रेस ने अंबेडकर को नीचा दिखाकर चुनाव हरवाया था, ये दलित विरोधी हैं'

Thu, 19 Sep 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। सिंधिया ने कहा, कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नीचा दिखाया था, उन्हें चुनाव हरवाया था। ये लोग दलित विरोधी हैं।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia verbal attack on Rahul Gandhi Congress made him lose election by insulting Ambedkar
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई अहम मुद्दों पर बात की। एक ओर जहां उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ग्वालियर में होने जा रहे टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर भी ख़ुशी जताई है।

विज्ञापन


वहीं, क्रिकेट के क्षेत्र में आखिरकार 14 साल बाद ग्वालियर का वनवास ख़त्म हो रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कही। लंबे समय से बंद पड़े क्रिकेट स्टेडियम के बाद नया स्टेडियम बनकर तैयार है। 30 हज़ार की सीटिंग कैपेसिटी के साथ इसका उद्घाटन हो चुका है और आने वाले अक्तूबर महीने को ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 क्रिकेट मैच आयोजित होने वाला है, जिसको लेकर MPCA और BCCI तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बारे में चर्चा करते हुए कहा है कि ग्वालियर का नया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। स्टेडियम में 30 हज़ार लोगों के बैठने की क्षमता है। ग्वालियर ने 14 साल क्रिकेट के क्षेत्र में इंतजार किया है और अब यह वनवास आने वाले छह अक्तूबर को ख़त्म होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर निशाना
वहीं, राहुल गांधी द्वारा आरक्षण खत्म करने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने खुद विदेश जाकर बयान दिया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो भारत में आरक्षण खत्म कर देंगे। इसलिए वे दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के भाई-बहनों को सचेत करना चाहते हैं, जब कांग्रेस सत्ता में आई थी, उस दौरान जब बाबा साहब अंबेडकर जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें नीचा दिखाने का काम किया था। चुनाव में उन्हें हरवाया था और उन्हें हराने वाले को सम्मानित किया था। लेकिन जब देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में और हमारे प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान किया गया।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी गरीब और पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। हाल ही में मोदी कैबिनेट ने जनमन योजना को हरी झंडी दी है, जिसके द्वारा 80 हज़ार करोड़ की स्वीकृति के साथ देश के एक-एक आदिवासी गांव को मूलभूत सुविधाओं और विकास की गति देने के लिए ख़र्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर बीजेपी देश को आगे बढ़ाने की बात करती है और राहुल गांधी कहते हैं कि वे आरक्षण ख़त्म कर देंगे। इसलिए दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के भाई बहन से मैं कहना चाहूंगा कि अब जागने का समय आ गया है और हमें साथ मिलकर कांग्रेस से लड़ना होगा। लगता है कि कांग्रेस समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed