{"_id":"65bca36c6821bbd3bf0c68d6","slug":"jyotiraditya-scindia-talked-about-providing-justice-to-the-minor-rape-victim-in-gwalior-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, सिंधिया बोले- बेटी को न्याय दिलाने तक उनके साथ अडिग खड़ा रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, सिंधिया बोले- बेटी को न्याय दिलाने तक उनके साथ अडिग खड़ा रहूंगा
Fri, 02 Feb 2024 01:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
ग्वालियर में आदिवासी नाबालिग लड़की के रेप और हत्या के प्रयास के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा बेटी को न्याय दिलाने तक उनके साथ अडिग खड़ा रहूंगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी कड़ी कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में आदिवासी नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में अब केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल देर रात ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ग्वालियर में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से बात कर मैंने घटना की पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
ग्वालियर में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से बात कर मैंने घटना की पूरी जानकारी ली है। ३ में से २ अपराधियों को गिरफ़्त में ले लिया गया है। तीसरे अपराधी को भी अतिशीघ्र गिरफ़्तार करने के लिए कोशिश की जा रही…
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) February 1, 2024
विज्ञापन
तीन में से दो अपरोपियों को गिरफ़्त में ले लिया गया है। तीसरे अपराधी को भी जल्द ही गिरफ़्तार करने की कोशिश की जा रही है। बच्ची और उनके माता-पिता को मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके साथ अडिग होकर खड़ा हूं और उन्हें न्याय दिलाकर रहूंगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, @CMMadhyaPradesh से मेरा अनुरोध है कि इस घटना की त्वरित जांच कराई जाए। ऐसा अमानवीय कुकृत्य करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने इस ट्वीट में लड़की व उसके परिवार को न्याय दिलाने व साथ अडिग खड़े होने की बात की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से कड़ी से कड़ी कारवाई की गांग की है। जानकारी के मुताबिक़ केंद्रीय मंत्री ने जिला अधिकारियों और प्रशासन से बात कर त्वरित कारवाई की मांग की है एवं लकड़ी को बेहतर इलाज मिले इसके लिए ऑर्डर दिए हैं।
