फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jyotiraditya Scindia becomes BJP member claims BJP will get blessings of people in Maharashtra and Jharkhand

MP News: सिंधिया बने BJP के सक्रिय सदस्य, दावा- महाराष्ट्र और झारखंड में जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही मिलेगा

Mon, 21 Oct 2024 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। यहां सिंधिया ने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगी।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia becomes BJP member claims BJP will get blessings of people in Maharashtra and Jharkhand
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने की रसीद सौंपी गई। एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे सिंधिया को राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने उन्हें सक्रिय सदस्यता की पर्ची सौंपी। 

विज्ञापन


सिंधिया को उन्होंने बधाई दी तो सिंधिया ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस मौके पर मौजूद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि ये भी गर्व की बात है कि वे 75 हजार सदस्य बनाकर देश में नंबर वन पर मध्यप्रदेश को लाएं। मैं उसके लिए सिंधिया जी को बधाई दे रहा हूं। सिंधिया ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की तरह महाराष्ट्र और झारखंड में भी जनता भाजपा के पक्ष में इकतरफा मतदान करेगी।
विज्ञापन


भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। रणभूमि में हम सभी लोग जुट चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर का नतीजा आया। हरियाणा का नतीजा आया, जहां जनता ने एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। सिंधिया ने कहा, चाहे हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बनी हो या फिर चाहे जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड सीटें, इतिहास में भारतीय जनता पार्टी को मिली हैं। वहां हमे 29 सीटें मिली हैं। इन दोनों जगह कांग्रेस पूरी तरह और बुरी तरह विफल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में और जम्मू-कश्मीर में केवल छह सीट तक सिमट गई है। वहीं, एक विकास और प्रगति की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्रसर हैं। सिंधिया ने कहा कि झारखंड में भी और महाराष्ट्र में भी, पूर्ण रूप से जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करेगी, इसका मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed