{"_id":"64dce88b0286fe1e5a0f8f73","slug":"innocent-reached-the-national-highway-while-walking-in-sleep-high-speed-truck-trampled-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नींद में चलने से हो गई बच्ची की मौत, आधी रात को पहुंची नेशनल हाईवे के बीचों बीच, ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नींद में चलने से हो गई बच्ची की मौत, आधी रात को पहुंची नेशनल हाईवे के बीचों बीच, ट्रक ने रौंदा
Wed, 16 Aug 2023 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 08:47 PM IST
सार
ग्वालियर में नींद में चलने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची चलते-चलते नेशनल हाईवे तक जा पहुंची और डिवाइडर भी पार कर लिया। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्वालियर में नींद में चलने से बच्ची की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक बच्ची नींद में उठकर हाईवे तक पहुंच गई और उसे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घर वाले बच्ची का अपहरण होना मानते रहे। बाद में पुलिस ने बच्ची की मौत की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि बच्ची नींद में चलकर नेशनल हाईवे तक पहुंच गई थी। अब इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर के मोहना के टीकला इलाके की बताई जा रही है। मोहना थाना इलाके में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के पास पार्षद बलबीर सिंह की लगभग डेढ़ वर्षीय भतीजी घर के आंगन में अपनी दादी के साथ सो रही थी। बीती रात लगभग 2:00 बजे मासूम अपनी दादा-दादी के पास से गायब हो गई। जब लगभग 3:00 बजे मासूम के दादा की नींद खुली तो वहां पर बच्ची गायब थी। उन्होंने चारों तरफ देखा तो वह नहीं मिली और उसके बाद उन्होंने अपने परिवार को जगाया। उन्हें लगा कि किसी ने मासूम का अपहरण कर लिया है। सुबह 4:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस सर्चिंग के दौरान लगभग 6:00 बजे मासूम नेशनल हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में फुटेज में मासूम के आंगन से बाहर की ओर निकलते हुए दिखाई दे रही है। पहले मासूम आंगन से निकलकर गेट पर पहुंचती है और अपने हाथों से गेट खोलकर बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है उसके बाद हाईवे की तरफ जाती हुई जा रही है फिर नेशनल हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचती है और उसके बाद वह डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पहुंच जाती है। तभी एक अज्ञात ट्रक मासूम को कट मार कर निकल जाता है जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
