{"_id":"6474690f12201a221c0234a7","slug":"innocent-became-victim-of-open-well-again-fell-into-well-while-playing-in-wedding-ceremony-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फिर खुले कुएं का शिकार बना मासूम, शादी-समारोह में खेलने के दौरान कुएं में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फिर खुले कुएं का शिकार बना मासूम, शादी-समारोह में खेलने के दौरान कुएं में गिरा
Mon, 29 May 2023 02:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 29 May 2023 02:27 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 13 साल का मासूम खुले कुएं का शिकार बना है। शादी-समारोह में खेलने के दौरान वह कुएं में गिरा। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात एक शादी समारोह के दौरान खेल रहा 13 वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया। जब इस बात की जानकारी शादी में मौजूद लोगों को लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला जा सका। जब मासूम को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के जनक गंज थाना इलाके में रहने वाले कामता प्रसाद के यहां पर लगुन फलदान का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में 13 साल का मासूम प्रेम रजक भिंड जिले के बरासों से बुआ की बेटी के लगुन में आया था। लड़के वालों ने लगुन फलदान में आए मेहमानों के लिए खुले कुएं के चबूतरे पर गद्दे बिछवा दिए थे। इस पर नाबालिग खेल रहा था। जब यह नाबालिक मासूम खेल रहा था तो उसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। जब गिरने की तेज आवाज आई तो आसपास के लोगों ने देखा तो मासूम की चिल्लाने की आवाज आई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मासूम को कुएं से निकालने के लिए लोगों की मदद ली गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 1:00 बजे मासूम को कुएं से बाहर निकाला जा सका। मासूम को तत्काल जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया है कि कुएं में पानी होने के कारण मासूम के शरीर के अंदर पानी भर गया। दम घुटने से मासूम की मौत हो गई है। कलेक्टर अक्षय कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन आगे नहीं आया
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मासूम को निकालने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई भी आगे नहीं आया। रिश्तेदारों में मौजूद लोगों ने पानी के अंदर कांटा डालकर मासूम को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं बेहद पुराना है। यह पूरी तरह खुला है। इससे पहले भी कुएं में एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया है। इस कुएं में पहले भी हादसे होते रहे हैं। कई बार आवारा जानवर भी इसमें गिर चुके हैं। शिकायत प्रशासन को कई बार की है, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
