फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   'Infection spreading in cheetahs due to monsoon', Union Forest Minister said this on the death of cheetahs

Project Cheetah: 'मानसून के कारण चीतों में फैल रहा संक्रमण', चीतों की मौत पर केंद्रीय वनमंत्री ने कही ये बात

Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

कूनो नेशनल पार्क में अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी है। अब इसे लेकर केंद्रीय वन मंत्री का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मानूसन के कारण चीतों में संक्रमण फैल रहा है। हम गंभीरता पर प्रोजेक्ट को सफल बनाने पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
'Infection spreading in cheetahs due to monsoon', Union Forest Minister said this on the death of cheetahs
कूनो में चीतों की मौत की सिलसिला जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कूनो अभयारण्य में लगातार हो रही चीतों की मौतों को लेकर अब केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि चीतों की मौतों को लेकर हमारे फॉरेस्ट ऑफिसर लगातार मेहनत कर रहे हैं। चीतों का यह पहला साल है जहां चीजों का ट्रांसलोकेशन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीतों पर मौसम का कुछ प्रभाव पड़ा है। उस पर भी लगातार विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। नामीबिया और साउथ अफ्रीका के एक्सपर्ट के साथ हमारे अधिकारियों की लगातार बातचीत जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंुैने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में पूरी गंभीरता बरती जा रही है और हमारे अधिकारी भी लगातार गंभीरता से लगे हुए हैं और इस पर चिंता कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल हो जिसमें हर वर्ष चीते आने वाले हैं। चीतों की मौतों को लेकर कहा कि मानसून के कारण चीतो में संक्रमण फैला है। उसकी वजह से दो चीतों की मौत हुई है। इस पूरी घटना को नामीबिया और साउथ अफ्रीका के जो एक्सपर्ट हैं उनके साथ शेयर किया है और लगातार हम इस प्रबंधन पर नजर बनाई हुए है और आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कूनो अभयारण्य में अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी है। अभी हाल में ही जिन दो चीतों की मौत हुई है, उसकी मौत की वजह कॉलर आईडी बताई गई। कॉलर आईडी की वजह से चीतों की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और इस कारण उनकी मौत हो गई है। यही कारण है कि अब लगातार इस प्रोजेक्ट पर वन विभाग के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग अधिकारियों पर आरोप लग रहे हैं कि इस प्रोजेक्ट पर लगातार उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed