फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   IND vs BAN T-20 Team India reached Gwalior will face Bangladesh Hindu Mahasabha protests

IND vs BAN T-20: ग्वालियर पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश से होगा मुकाबला, हिंदू महासभा का विरोध

Wed, 02 Oct 2024 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

ग्वालियर में छह अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ग्वालियर पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि, हिंदू महासभा इस मैच का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
IND vs BAN T-20 Team India reached Gwalior will face Bangladesh Hindu Mahasabha protests
ग्वालियर पहुंच रहे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला ग्वालियर में बने नए स्टेडियम में पहली बार होगा। 

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला यहां शुरू हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अभिषेक शर्मा और रियान पराग पुलिस कारकैड के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच ग्वालियर एयरपोर्ट से होटल ऊषा किरण पैलेस के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


भारत बांग्लादेश मैच को लेकर ग्वालियर शहर हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों ही टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम पहुंचे। हिंदू महासभा सहित अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा मैच को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसके चलते शंकरपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम की भी ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल से स्टेडियम तक आने जाने के लिए अलग-अलग सुरक्षा प्रभारी और जवान तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को छह भागों में बांटा है। BCCI, MPCA, GDCA के साथ पुलिस प्रशासन नए सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में 1500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। क्रिकेट टीम के रूट में 26 जगह पर ड्रॉप गेट और 14 चौराहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे।

मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 20 सितंबर को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान छह घंटे में ही सभी टिकट बुक हो गए थे। इसमें सभी 22,400 टिकट ऑनलाइन बिके हैं। 1500 स्टूडेंट और 100 दिव्यांगों के टिकट पहले ही बुक हुए हैं। वहीं, 6000 टिकट वीआईपी के लिए आरक्षित रखे गए हैं। टिकट की कालाबाजारी को लेकर भी पुलिस की कड़ी नजर है।

IND vs BAN T-20 Team India reached Gwalior will face Bangladesh Hindu Mahasabha protests
हिंदू महासभा के लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पहुंचते ही हिंदू महासभा ने सड़क पर उतर वापस जाओ के नारे लगाए
ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पहुंचते ही हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया है। हिंदू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश की टीम आएगी तो वह इसका विरोध करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने भी उनकी चेतावनी पर कड़ी निगरानी रखी थी। बावजूद इसके हिंदू महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर झंडा लेकर उतर गए और उन्होंने बांग्लादेश वापस जाओ के नारे भी लगाए। 

प्रदर्शन करते हुए हिंदू महासभा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए। हिंदू महासभा स्टेडियम की पिच को खोदना चाहती थी, लेकिन महाराज बाड़े पर पहुंचते ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में शांति भंग करने को लेकर पुलिस ने हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदू महासभा अभी भी छह तारीख को प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि अन्य हिंदूवादी संगठन होने के बावजूद वह हिंदूओं की आवाज को नहीं उठाना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदूवादी संगठन चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। आपको बता दें कि ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच छह अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके लिए भारत और बांग्लादेश की टीम में ग्वालियर पहुंच गई है। ऐसे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।

आज दिन भर दोनों टीम के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से आते रहेंगे। सबसे पहले बेंगलुरु से बुधवार सुबह 8.30 बजे पहली फ्लाइट ग्वालियर पहुंची। इससे बेंगलुरु कैंप में ट्रेनिंग ले रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव, जीतेंद्र शर्मा (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, मयंक यादव, रियान पराग और अभिषेक शर्मा (ओपनर बल्लेबाज) ग्वालियर आए। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजे के लगभग ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरी। इसमें अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा आए। अगली फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे मुंबई से सीधे ग्वालियर आई। मुंबई से आने वाली इस फ्लाइट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या समेत छह खिलाड़ी मौजूद रहे।

शाम को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पहुंचते ही हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया। हिंदू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश की टीम के आने पर विरोध करेंगे। इसी के तहत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर झंडे लेकर उतर गए। उन्होंने 'बांग्लादेश वापस जाओ' के नारे लगाए। प्रदर्शन करते हुए हिंदू महासभा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता स्टेडियम की पिच खोदना चाहते थे, लेकिन इसके पहले ही महाराज बाड़े पर पुलिस ने उन्हें रोका और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
बाइट- जयवीर भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed