{"_id":"6585c0d71327cd90a104a095","slug":"in-view-of-increasing-cold-timings-of-gwalior-schools-changed-now-classes-will-not-be-held-before-9-o-clock-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर के स्कूलों का समय बदला, अब 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर के स्कूलों का समय बदला, अब 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं
Fri, 22 Dec 2023 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:32 PM IST
सार
ग्वालियर अंचल में ठंड का जोर है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आठवीं तक के स्कूल का समय बदलने का आदेश दिया है। इसमें बताया गया कि जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएचई आदि शैक्षणिक संस्थाओं की नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे बाद ही संचालित की जाएं।
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी में ठिठुरते स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई जगह तो सूरज भी नहीं निकल रहा है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की हालत भी खराब हो रही है। ग्वालियर में स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी हुआ है।
बता दें कि ग्वालियर अंचल में ठंड का जोर है। ग्वालियर में गुरुवार रात पारा 7 डिग्री से कम लुढ़कने के बाद, शुक्रवार को जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आठवीं तक के स्कूल का समय बदलने का आदेश दिया है। इसमें बताया गया कि जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएचई आदि शैक्षणिक संस्थाओं की नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे बाद ही संचालित की जाएं। आदेश में लिखा है कि ग्वालियर जिले में तापमान में गिरावट होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ये आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।