{"_id":"65ade71ad46757af9e0d2f25","slug":"in-guna-minister-scindia-scolded-the-collector-and-sp-from-the-stage-itself-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: पहली बार नजर आया सिंधिया का रूखा व्यवहार; विकसित भारत संकल्प यात्रा में जानें क्या हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: पहली बार नजर आया सिंधिया का रूखा व्यवहार; विकसित भारत संकल्प यात्रा में जानें क्या हुआ ऐसा
Mon, 22 Jan 2024 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:17 AM IST
सार
गुना में आभार सभा और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूखे व्यवहार ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
मंच से फटकार लगाते मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को मध्यप्रदेश के गुना जिले के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने रविवार की शाम को जन आभार सभा को संबोधित किया। एक ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं मंच से ही कलेक्टर और एसपी की भी क्लास लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल भारत विकसित यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रशासनिक उदासीनता देखने को मिल रही है। इसको लेकर सिंधिया अधिकारियों पर भड़क गए। गुना में आभार सभा और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूखे व्यवहार ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल गुना के लक्ष्मीगंज में सभा को संबोधित करने के दौरान सिंधिया विकसित भारत यात्रा के फायदे और पीएम मोदी की गारंटी गिनवा रहे थे। तभी अचानक उन्होंने गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की मौजूदगी जानना चाही। भाषण देने के दौरान सिंधिया ने पूछा-कलेक्टर कहां हैं? कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस तुरंत सिंधिया के सामने भी आ गए। इसके बावजूद ज्योतिरादित्य का यह अंदाज नहीं बदला और उन्होंने कलेक्टर से कहा कि मंच पर रहो, नीचे नहीं जाने का।
विज्ञापन
सिंधिया यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बुलाया और आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब मंच पर खड़े रहो। दरअसल केंद्रीय मंत्री सिंधिया जब कार्यक्रम में शामिल होने आए तो उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती नजर आई। जिसे देखकर मंत्री गुस्से से लाल हो गए। उसी दौरान उन्होंने कलेक्टर और एसपी की क्लास लगा दी।
बता दें कि पीएम मोदी की विकसित भारत यात्रा में कई जगहों पर अधिकारिओं की गैर मौजूदगी रही। ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह शैली गुनावासियों ने पहली बार देखी, जिसकी वजह से पूरे मंच पर सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि गुना जिले के कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह के पुत्र हैं। सिंधिया की भाषा शैली सुनकर वे भी हतप्रभ नजर आए।
