फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Husband breaks wife hands and feet for dowry Woman pleaded with CM Shivraj in Gwalior

Crime: दहेज के लिए पत्नी के हाथ-पैर तोड़े, महिला की गुहार- कब तक पिटेंगी बेटियां, 'मामा' मुझे इंसाफ दिलाओ

Tue, 18 Oct 2022 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दहेज के खातिर एक महिला के साथ अत्याचार का मामला सामने आया है। ये अत्याचार करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही है। पति ने महिला को इतना मारा कि उसके हाथ-पैर टूट गए।

विज्ञापन
Husband breaks wife hands and feet for dowry Woman pleaded with CM Shivraj in Gwalior
पत्नी के हाथ-पैर तोड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले की एक महिला ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति ने उसे सिर्फ 25 हजार रुपये के लिए पीट-पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए। जब महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्जकर आरोपी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


बता दें कि 30 साल की पीड़ित महिला लक्ष्मी मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची। उसके हाथ-पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। यहां उसने अधिकारियों से पति की प्रताड़ना की शिकायत की। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी गुहार लगाई। उसने रोते हुए सीएम से पूछा, कब तक दहेज के लिए महिलाएं पिटती रहेंगी और उनकी मौत होती रहेगी। शिवराज मामा मुझे इंसाफ दिलाओ और मेरे पति और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करो।
विज्ञापन


दहेज के लिए पागलों की तरह पीटता है पति...
पीड़िता ने बताया, वह जनकगंज स्थित जीवाजीगंज सत्यनारायण टेकरी में रहती है। उसकी शादी 12 साल पहले छोटू बाथम से हुई थी। शादी के वक्त पिता ने सोने-चांदी के जेवरात और घर-गृहस्थी का सामान सहित लाखों रुपये दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद लगातार कई साल से पति उसे आए दिन पीटता रहता था। पति मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया, 3 अक्टूबर को पति ने उस पर पिता के घर से 25 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया। बार-बार रुपये की मांग के चलते वह परेशान हो चुकी थी। उसने इसका विरोध किया तो दहेज लोभी पति ने उसे लाठी-डंडे से बेतहाशा मारा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसके हाथ-पैर टूट गए।

Husband breaks wife hands and feet for dowry Woman pleaded with CM Shivraj in Gwalior
पीड़ित महिला - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस की लापरवाही...
लक्ष्मी ने बताया, जब पति ने उसे बेरहमी से पीटा तो उसके परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। इससे उसके पति का हौसला और बढ़ गया। वह उसे लगातार परेशान करने लगा। गंभीर चोट आने के चलते वह कई दिनों तक अस्पताल में इलाज करा रही थी। उसके पिता उसे एसपी ऑफिस लेकर आए। पुलिस अफसरों और मुख्यमंत्री से यही गुहार है कि मेरे पति और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

'पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई'...
लक्ष्मी के पिता का कहना है कि पुलिस इस मामले में जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्द्धमन ने इस मामले में जांच के आदेश के साथ-साथ जनकगंज थाना प्रभारी को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द धाराओं में इजाफा करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed