फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Honor killing in Gwalior: Angered by daughter love affair father strangled her to death

MP: दूसरे समाज के प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी, पिता ने घोंट दिया गला; छह महीने पहले घर से भाग गई थी

Sat, 17 Aug 2024 03:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Aug 2024 03:25 PM IST
सार

Honor killing in Gwalior: 18 साल की युवती 6 महीने पहले शिवपुरी में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। 15 अगस्त को पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पिता ने बेटी को काफी समझाया लेकिन, वह दोबारा भागने की धमकी देने लगी। इसके बाद पिता ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Honor killing in Gwalior: Angered by daughter love affair father strangled her to death
ग्वालियर में पिता ने की बेटी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मां ने बेटी को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना शहर के गिरवाई इलाके की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 साल की युवती 6 महीने पहले शिवपुरी में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। 14 अगस्त को पुलिस ने युवती को उदयपुर से बरामद किया और 15 अगस्त को परिजनों को सौंप दिया। पिता ने बेटी को काफी  समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की बात पर अड़ी रही। इससे गुस्साए पिता ने उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पिता शुक्रवार देर रात गिरवाई थाना पहुंचा और पुलिस से कहा- मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो'। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस घर पहुंची तो युवती का शव आंगन में पड़ा था और उसके गले में गमछा भी बंधा था। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती की शिवपुरी के रहने वाले एक युवक से दोस्ती थी, जो परिवार को पसंद नहीं थी। इसे लेकर पिता ने बेटी को कई बार समझाया था। 6 महीने पहले वह घर से भाग गई, जिसके बाद पिता ने गिरवाई थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, 14 अगस्त को उसे उदयपुर से बरामद किया गया था। अगले दिन उसे परिजनों को सौंप दिया गया।   

शुक्रवार शाम को पिता घर लौटा तो उसने बेटी से कहा कि उसका प्रेमी समाज का होता तो वे दोनों की शादी कर देते, लेकिन वह अलग जाति का है। उन्होंने बेटी से कहा कि उसकी शादी समाज के किसी लड़के से करने जा रहे हैं। इस बात को लेकर पिता और बेटी में विवाद हो गया। गुस्साए पिता ने बेटी को थप्पड़ मार दिए, लेकिन वह फिर भी प्रेमी के साथ ही शादी करने की बात अड़ी रही। बेटी ने पिता से कहा कि वह फिर से घर से भाग जाएगी। इसके बाद पिता ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। मृतका की मां ने अपने दोनों बेटों को यह सूचना दी तो उन्होंने घर आने से मना कर दिया। 


एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि एक शख्स अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुद थाना पहुंचा था। उसने बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed