{"_id":"6296d84d165b254dba026f3d","slug":"hit-and-run-in-mp-four-friends-were-talking-while-standing-on-the-road-in-gwalior-speeding-car-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit and Run in MP: ग्वालियर में सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे चार दोस्त, तेज रफ्तार कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit and Run in MP: ग्वालियर में सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे चार दोस्त, तेज रफ्तार कार ने रौंदा
Wed, 01 Jun 2022 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:39 AM IST
सार
ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े चार दोस्तों को रौंद दिया, इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद चारों दोस्तों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े चार दोस्तों को रौंद दिया, इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद चारों दोस्तों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वायरल वीडियो में चारों दोस्त सड़क पर खड़ी बाइक में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आती है और चारों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल जाती है।
प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे थी। वहीं, कुछ लोगों को कहना है कि कार चालक नशे में कार चला रहा था। हादसे के बाद वह कुछ देर के लिए रुका, लेकिन लोगों को पकड़ने से पहले ही कार लेकर हजीरा की तरफ फरार हो गया। घटना सोमवार को तानसेन रोड की, मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
वीडियो में कार स्टेशन की तरफ से आते हुए नजर आ रही है और युवकों को टक्कर मारने के बाद हजीरा की तरफ चली जाती है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका गंभीर हालत में इलाज जारी है। हादसे में हर्ष पटेल (18) निवासी तानसेन नगर और उसके दोस्त वंश भदौरिया, आकाश शखबार, सिद्धार्थ राजावत घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अब पुलिस मालिक की तलाश में जुटी है। कार कांचमील निवासी किसी रामबक्श सिंह पुत्र सरदार सिंह के नाम पर दर्ज है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि हादसा सोमवार शाम को हुआ था। जिसका CCTV फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।