फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Woman made God nominee Lakhs of rupees will come in account

गजब है भाई: कहीं देखी है ऐसी भक्ति? महिला ने भगवान को बना दिया नॉमिनी, अब खाते में आएंगे लाखों रुपये

Fri, 30 Aug 2024 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 07:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आस्था और भक्ति का अनोखा मामला सामने आया है। आमतौर पर हम जब भी अपना बैंक खाता खुलवाते हैं तो उसमें अपने परिजनों का नाम डालते हैं। लेकिन ग्वालियर में भगवान की एक महिला भक्त ने अपनी जीवन बीमा की पॉलिसी में भगवान अचलनाथ को अपना नॉमिनी बनाया था। महिला के निधन के बाद अब लाखों रुपये इनके खातें में आएंगे।
 

विज्ञापन
Gwalior Woman made God nominee Lakhs of rupees will come in account
भगवान अचलनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान के मंदिर में चढ़ावे में रूप में रुपये, पैसे और जेवरात आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन ग्वालियर में आस्था में एक अलग ही तरह की भेंट का मामला सामने आया है। यहां एक भक्त ने अपनी जीवन बीमा पालिसी में अपने सगे संबंधी की जगह ग्वालियर स्थित भगवान अचलनाथ को अपना नॉमिनी बनाया था। अब उनके निधन के बाद उनकी बीमा सलाहकार ने उनकी पॉलिसी और नॉमिनेशन दस्तावेज मंदिर में भेजे तो पता चला उसके सात लाख 42 हजार भगवान के खाते में आ रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्वालियर में प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसे अचलेश्वर या अचलनाथ मंदिर कहा जाता है। विगत रोज एक महिला अचलेश्वर न्यास के दफ्तर पहुंची और उन्होंने बताया कि भगवान के खाते में एलआईसी पॉलिसी की रकम आनी है। इसके दस्तावेज ये हैं। यह सुनकर सब चौंक गए। बीमा सलाहकार सुषमा बंसल ने बताया कि ग्वालियर की पीपल वाली गली थोराट की गोठ लोहिया बाज़ार की रहने वाली माधुरी सक्सेना ने अपने जीवन काल में 28 मार्च  2017 को भारतीय जीवन बीमा निगम से एक बीमा पॉलिसी क्रमांक 203810358 ली थी। उन्होंने अपनी पॉलिसी में नॉमिनी अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास को बनाया था। वे बाद में दिल्ली जाकर रहने लगी। जहां 19 मार्च 2022 को उनका देहावसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पहुंची बीमा सलाहकार सुषमा ने स्वर्गीय माधुरी सक्सेना के बीमा से संबंधित सभी दस्तावेज अचलेश्वर न्यास को सुपुर्द कर दिए। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि भक्त की मृत्यु के बाद उनकी पॉलिसी से जुड़े सारे दस्तावेज मिलने के बाद ट्रस्ट ने दावे की कार्रवाई कर दी है। जल्द ही भक्त के बीमा की देय सात लाख 42 हजार की रकम भगवान के न्यास के खाते में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed