{"_id":"64e1ed62156f81bfde0786ca","slug":"gwalior-uproar-before-the-state-working-committee-meeting-security-personnel-stopped-minister-gopal-bhargava-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले हंगामा, मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोका
Sun, 20 Aug 2023 04:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:09 PM IST
सार
ग्वालियर में आयोजित हो रही भाजपा की बैठक से पहले ही हंगामा हो गया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। जिस कारण मंत्री भड़क गए।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री को सुरक्षाकर्मियों ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित हो रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव जब गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा की गई रोशनी पर मंत्री गोपाल भार्गव भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाई। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा की मुख्यमंत्री से अभी में बात करता हूं। हंगामा सुनकर बैठक में मौजूद बड़े नेता मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। तब जाकर गोपाल भार्गव बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
बता दें, आज ग्वालियर में प्रदेश कार्य समिति की बैठक है। जिसमें पूरे मध्य प्रदेश के बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे थे। मंत्री गोपाल भार्गव जब सभागार में प्रवेश कर रही थी तो उस दौरान पुलिस के कुछ जवानों ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव उन पर भड़क गए। सुरक्षा जवानों ने उन्हें जब अंदर नहीं जाने दिया तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए और कहा कि मैं अभी मुख्यमंत्री से बात करता हूं। यह क्या मजाक बना रखा है।
विज्ञापन
जब सुरक्षा जवानों को पता लगा कि यह मंत्री है, उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने माफी मांगी। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन मंत्री जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह वापस लौटने लगे। जब इस हंगामे की खबर सभागार में बैठे वरिष्ठ नेताओं को पता लगा तो मंच से उठकर नीचे आए। उसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव सभागार में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
