{"_id":"6394779eb2227f120d19ff3e","slug":"gwalior-trade-fair-from-december-25-can-get-exemption-in-rto-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: देश के बड़े मेलों में शामिल ग्वालियर व्यापार मेला 25 से, यहां से वाहन खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: देश के बड़े मेलों में शामिल ग्वालियर व्यापार मेला 25 से, यहां से वाहन खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
Sat, 10 Dec 2022 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:42 PM IST
सार
सरकार एक बार फिर मेले में बिकने वाले वाहनों पर आरटीओ टैक्स में छूट देने जा रही है। इसके संकेत परिवहन मंत्री ने ग्वालियर में दिए। माना जा रहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ग्वालियर प्रवास पर थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर का व्यापार मेला 25 दिसंबर से लगेगा। देश के सबसे बड़े मेलों में शुमार इस मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बूम आ सकता है, क्योंकि सरकार एक बार फिर मेले में बिकने वाले वाहनों पर आरटीओ टैक्स में छूट देने जा रही है। इसके संकेत परिवहन मंत्री ने ग्वालियर में दिए। माना जा रहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही कर सकते हैं। कुल मिलाकर मेले से वाहन खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि ग्वालियर व्यापार मेला लगाया जाएगा। इसका उद्घाटन निर्धारित तिथि 25 दिसम्बर को ही होगा। मेले में आय के कई स्रोत होते हैं। सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्ति की उम्मीद वाहनों की बिक्री से है, लेकिन ऑटोमोबाइल डीलर मेले में बिकने वाले वाहनों पर आरटीओ फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने साफ एलान कर दिया है कि अगर उनकी मांग न मानी गई तो वे मेले में अपने शोरूम नहीं खोलेंगे। हालांकि अच्छी बात ये थी कि शुक्रवार रात में प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ग्वालियर आए थे। शहर के ऑटोमोबाइल डीलर्स उनसे मिलने पहुंचे। डीलर्स ने आरटीओ टैक्स माफ करने की मांग रखी। परिवहन मंत्री ने कहा महाराज लगातार प्रयास कर रहे हैं, वे छूट तो मिलेगी ही।
बता दें कि परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत सिंधिया खेमे के हैं और ग्वालियर से जुड़े मामले में घोषणा हो या उद्घाटन, सिंधिया ही करते हैं। 16 दिसम्बर को सिंधिया ग्वालियर आ रहे हैं, माना जा रहा है कि यहीं वे इसकी घोषणा कर सकते हैं। परिवहन मंत्री ने बातों-बातों में प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इसके लिए महाराज बड़ी शिद्दत से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं महाराज (नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया) हर रोज सुबह नौ बजे कॉल करके मुझसे इस मामले में प्रगति की जानकारी लेते हैं। मैंने फाइल को आगे बढ़ा दिया है। प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता इसलिए छूट की घोषणा नही हुई है।