फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Three policemen had come to spa center for massage molested and assaulted girls

Gwalior: स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंचे थे पुलिस के तीन जवान, युवतियों से की छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 04:17 PM IST
सार

पुलिस के तीन जवान स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट की। तीनों आरोपी आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Gwalior Three policemen had come to spa center for massage molested and assaulted girls
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएम सियाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात लोगों खिलाफ स्पा सेंटर में युवतियों से छेड़छाड़ और सेक्सुअल फैसिलिटी की डिमांड की गई। तीनों आरोपियों कि खिलाफ फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब जांच में पता चला कि तीनों आरोपी मुरैना यातायात पुलिस के आरक्षक हैं। मुरैना यातायात विभाग में पदस्थ तीन आरक्षकों पर ग्वालियर में छेड़खानी और अभद्र मांग के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर दर्ज हुए मामले के बाद जब ग्वालियर पुलिस ने जांच की तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया।

विज्ञापन


असल में पड़ोसी जिले मुरैना में यातायात पुलिस में पदस्थ तीन आरक्षक एक कार से ग्वालियर आए थे। तीनों ने ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में बने एक स्पा सेंटर पर मसाज सर्विस ली। इसके बाद जबरन सेक्सुअल फेवर की मांग करते हुए स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ की और उन्हें अपने साथ मुरैना ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर हाथापाई और मारपीट कर तीनों मौके से भाग खड़े हुए। इस पूरी घटना पर स्पा संचालिका ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विश्वविद्यालय पुलिस थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएम सियाज ने बताया, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला ने आकर शिकायत की थी। तीन लोगों ने उनके महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी अभद्रता और मारपीट की है। इस केस की इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि तीनों आरोपी एक कार से आए थे, जब उस कार की डिटेल निकलवायी गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि तीनों मुरैना से जुड़े हुए हैं और यातायात विभाग के आरक्षक हैं। तीनों की डिटेल सामने आने के बाद तुरंत मुरैना पुलिस को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके आधार पर इस पूरे केस में कार्रवाई की गई है। मुरैना पुलिस को भेजी रिपोर्ट फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपी की गिरफ्तारी ग्वालियर में कर चुकी है और पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट मुरैना एसपी को भी भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed