फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: There was a dispute between friends while playing PUBG game, student was stabbed by his own friends

Gwalior: पबजी गेम खेलने के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र को उसके ही साथियों ने मारे चाकू

Tue, 19 Nov 2024 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

ग्वालियर के पीएमएस हॉस्टल में पबजी गेम के दौरान शोरगुल को लेकर विवाद में छात्रों ने साथी आकाश राजोरिया पर चाकू से हमला किया। घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Gwalior: There was a dispute between friends while playing PUBG game, student was stabbed by his own friends
छात्रों ने अपने दोस्त को ही गोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीएमएस हॉस्टल में पबजी गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में छात्रों ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल आधा दर्जन छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिजौर्रा निवासी आकाश राजोरिया पीएमएस हॉस्टल में रहता है। हॉस्टल में उसके साथ रहने वाले छात्र—अभिषेक पंडोरिया, अंकित मंडेलिया, अमर जयंत, धर्मवीर, अमन मौर्य और मोहित विक्रम—मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे थे। गेम के दौरान वे काफी शोर कर रहे थे, जिससे आकाश की पढ़ाई बाधित हो रही थी। आकाश ने शोर को लेकर विरोध जताया, जिससे विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


विरोध के बाद आरोपियों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए आकाश हॉस्टल के पीछे श्रीराम कॉलोनी की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। घायल आकाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी रोड थाना पुलिस ने हमलावर छात्रों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना पबजी गेम के दौरान बढ़ते गुस्से और हिंसक व्यवहार का उदाहरण है, जिससे शैक्षिक माहौल और छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed