{"_id":"62d24ea20bdbd960791b1386","slug":"gwalior-the-winning-sarpanch-took-out-a-victory-procession-in-front-of-the-lost-candidate-s-house-one-died-due-to-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: जीते सरपंच ने हारे प्रत्याशी के घर के सामने निकाला विजय जुलूस, गोलियां चलने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: जीते सरपंच ने हारे प्रत्याशी के घर के सामने निकाला विजय जुलूस, गोलियां चलने से एक की मौत
Sat, 16 Jul 2022 11:07 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:07 AM IST
सार
ग्वालियर में जीत का जुलूस निकाले जाने के दौरान गोलियां चलीं, जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। ग्वालियर में जीत का जुलूस निकाले जाने के दौरान गोलियां चलीं, जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। मृतक युवक हारी हुई सरपंच प्रत्याशी का भतीजा बताया जा रहा है जबकि हत्या का आरोप नवनिर्वाचित सरपंच प्रत्याशी के बेटे पर है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डबरा तहसील के पिछोर थाना अंतर्गत गजापुर ग्राम में अजयगढ़ पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच प्रेमाबाई का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में कई लोग हथियार लेकर चल रहे थे। इसी बीच जुलूस हारी हुई प्रत्याशी शकुंतला बघेल के घर के सामने से निकला। शकुंतला के घर के समीप एक दुकान पर उसका भतीजा रामवीर बैठा था। जुलूस में शामिल नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे मोनू गुर्जर से रामवीर बघेल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के चलते मोनू ने रामवीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी मोनू मौके से भाग निकला। वहीं रामवीर की हत्या से गुस्साए बघेल समाज के लोगों ने सिमरिया टेकरी नेशनल हाईवे 44 पर जाम लगा दिया। सभी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस एवं प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर चक्का जाम खत्म कराया। इधर पुलिस ने आरोपी मोनू गुर्जर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।