फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: The slipped leg of an elderly man climbing a moving train, RPF jawan's understanding saved his life

ग्वालियर: चलती ट्रेन में चढ़ रहे बुजुर्ग का फिसला पैर, आरपीएफ जवान की सूझबूझ से बची जान

Fri, 25 Mar 2022 05:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बची।

विज्ञापन
Gwalior: The slipped leg of an elderly man climbing a moving train, RPF jawan's understanding saved his life
ग्वालियर: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता बुजुर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री दुर्घटना का शिकार होते बाल-बाल बच गया। बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ते की कोशिश कर रहा था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधा ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे के वक्त  आरपीएफ जवान वहीं मौजूद था जवान ने चलती ट्रेन को रुकवाकर कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग की जान बचाई।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए और हादसे का शिकार होते हुए नजर आ रहा है। हालांकि आरपीएफ जवान की तत्परता से बुजुर्ग की जान बच गई। जवान ने हादसे के वक्त तुरंत ट्रेन में चढ़कर चेन पुलिंग की और ट्रेन को रोका, जिसके बाद ट्रेन के नीचे से बुजुर्ग को निकाला गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुजुर्ग गुरुवार को जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस से रायपुर जा रहा था। नेभराज बत्रा ( उम्र 70 साल) पानी लेने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे, लेकिन ट्रेन चल दी। बुजुर्ग ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे गिर गए। दो बोगियां उनके ऊपर से गुजर गई। उन्हें हल्की चोट आई है हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed