{"_id":"6114f2cb4896f20e5f2d57f1","slug":"gwalior-the-family-members-had-killed-the-girl-father-and-brother-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में ऑनर किलिंग : घर वालों ने ही की थी युवती की हत्या, पिता और भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में ऑनर किलिंग : घर वालों ने ही की थी युवती की हत्या, पिता और भाई गिरफ्तार
Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 20 वर्षीय युवती की हत्या उसके ही घर वालों ने कर दी थी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला ऑनर किलिंग का है, जिसमें युवती के भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य हत्यारोपितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
लड़की की सहमति पर ही भेजा गया था घर
एसपी सिटी आत्माराम शर्मा ने बताया कि पांच जून को युवती दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ घर से भागी थी, जिसके बाद युवती के परिवार वालों की ओर से जनकगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन, सात जुलाई को युवती वापस आ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे महिला शेल्टर होम भेज दिया था। लेकिन, 31 जुलाई को युवती की ओर से अपने माता-पिता के साथ रहने की सहमति मिलने के बाद उसे दोबारा घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
पिता व भाई ने पुलिस को किया गुमराह
एसपी सिटी ने बताया कि दो अगस्त को युवती के पिता थाने पहुंचे और अपनी बेटी द्वारा फांसी लगारक आत्महत्या करने की बात बताई, जिसके बाद पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने इस मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान उन्हें संदेह हुआ और एक लेटर भी मिला। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक भी यही सामने आया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की थी। उन्होंने बताया कि जब इस मामले में युवती के पिता और उसके परिवारीजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने युवती की हत्या करने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में युवती के चाचा और दो चचेरे भाईयों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
