फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior The family members had killed the girl father and brother arrested

ग्वालियर में ऑनर किलिंग : घर वालों ने ही की थी युवती की हत्या, पिता और भाई गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 20 वर्षीय युवती की हत्या उसके ही घर वालों ने कर दी थी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Gwalior The family members had killed the girl father and brother arrested
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला ऑनर किलिंग का है, जिसमें युवती के भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य हत्यारोपितों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


लड़की की सहमति पर ही भेजा गया था घर 
एसपी सिटी आत्माराम शर्मा ने बताया कि पांच जून को युवती दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ घर से भागी थी, जिसके बाद युवती के परिवार वालों की ओर से जनकगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन, सात जुलाई को युवती वापस आ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे महिला शेल्टर होम भेज दिया था। लेकिन, 31 जुलाई को युवती की ओर से अपने माता-पिता के साथ रहने की सहमति मिलने के बाद उसे दोबारा घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


पिता व भाई ने पुलिस को किया गुमराह 
एसपी सिटी ने बताया कि दो अगस्त को युवती के पिता थाने पहुंचे और अपनी बेटी द्वारा फांसी लगारक आत्महत्या करने की बात बताई, जिसके बाद पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने इस मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान उन्हें संदेह हुआ और एक लेटर भी मिला। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक भी यही सामने आया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की थी। उन्होंने बताया कि जब इस मामले में युवती के पिता और उसके परिवारीजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने युवती की हत्या करने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में युवती के चाचा और दो चचेरे भाईयों को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed