फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: The dead body of the missing youth was buried without informing the relatives

Gwalior: पुलिस ने बिना बताए गुमशुदा युवक के शव का कर दिया अंतिम संस्कार, परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

Sun, 21 May 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 04:16 PM IST
सार

 पुलिस ने कंपू थाना क्षेत्र से गुमशुदा एक व्यक्ति का परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों झांसी रोड थाने पर पहुंच गए और थाने के बाहर काफी हंगामा किया।

विज्ञापन
Gwalior: The dead body of the missing youth was buried without informing the relatives
ग्वालियर में झांसी पुलिस थाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले की झांसी रोड थाना पुलिस ने कंपू थाना क्षेत्र से गुमशुदा एक व्यक्ति का परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों झांसी रोड थाने पर पहुंच गए और थाने के बाहर काफी हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता योगेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


योगेंद्र सिंह ने बताया कि बहादुर सिंह राजपूत 14 मई को अस्पताल में इलाज के दौरान लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी कंपू थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद परिजनों को रविवार को पता चला कि जिस व्यक्ति की गुमशुदगी की गई थी वह व्यक्ति झांसी रोड थाना पुलिस को मिला था और पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। जिस पर परिजन आक्रोशित हो गए और यहां झांसी रोड थाने के बाहर जमकर हंगामा करते हुए दोषी अधिकारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है तो वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जो भी पुलिसकर्मी की लापरवाही इस मामले में सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed