{"_id":"673b0ff993817e937d06b721","slug":"gwalior-terror-of-miscreants-continues-in-gwalior-tribal-mother-and-daughter-sleeping-outside-the-house-were-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: ग्वालियर में बदमाशों का आतंक जारी, घर के बाहर सो रही आदिवासी मां-बेटी को गोली मारी, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: ग्वालियर में बदमाशों का आतंक जारी, घर के बाहर सो रही आदिवासी मां-बेटी को गोली मारी, मां की मौत
Mon, 18 Nov 2024 03:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:29 PM IST
सार
ग्वालियर में एक दबंग ने आदिवासी मां बेटी पर फायरिंग कर दी। सीने और सिर में गोली लगने से अधेड़ महिला मीराबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी राजवती घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ग्वालियर जिले में पुलिस का खौफ बदमाशों में लगता है पूरी तरह खत्म हो गया है। आए दिन शहर में हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच जिले के मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव में बीती रात एक दबंग ने आदिवासी मां बेटी पर उस समय फायरिंग कर दी। जब वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। सीने और सिर में गोली लगने से अधेड़ महिला मीराबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी राजवती घायल हो गई। उसे सीने में गोली लगने के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
युवती के रिश्तेदार प्रेम सिंह के मुताबिक विष्णु शर्मा नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां बेटी पर हमला किया है। पहले विष्णु मां मीराबाई की बेटी राजवती को अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था, लेकिन विष्णु ने एक दिन मां बेटे की झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद युवती ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। ऐसा युवती राजवती के जीजा प्रेम सिंह का आरोप है। उसका कहना है कि विष्णु शर्मा ने मां बेटी पर फायरिंग की हैश उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। ऐसा घायल युवती राजवती ने उसे बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में एएसपी गजेंद्र सिंह वर्द्धमान का कहना है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी वहां रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव की बताई गई है।