फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Tehsildar Shatrughan Chauhan's fourth wife reached SP office after receiving murder threats

MP News: फरार तहसीलदार की चौथी पत्नी पहुंची एसपी ऑफिस, कहा- मुझे धमकियां मिल रहीं, पुलिस जल्द करे गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 01:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि तहसीलदार पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपी तहसीलदार पर पहले से ही 17 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वह फरार है।

विज्ञापन
Gwalior Tehsildar Shatrughan Chauhan's fourth wife reached SP office after receiving murder threats
तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ बहुचर्चित तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कथित चौथी पत्नी ने ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंच उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला ने कहा वह उसे लगातार धमका रहा है और उसके बच्चे को मारने की धमकी दे रहा है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला बोली- बच्चे का करो लो डीएनए
दरअसल, महिला का दावा है कि वह तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की चौथी पत्नी है। करीब 25 दिन पहले, उसने तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप लगाकर महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़ित महिला का कहना है कि साल 2008 से शत्रुघ्न सिंह चौहान लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2010 में रतनगढ़ माता मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर मुझसे शादी की थी। इसके बाद जहां-जहां पोस्टिंग रही, वहां अपने साथ रखा और संबंध बनाए। साल 2013 में एक बेटे का जन्म हुआ, जो अब 11 साल का है। महिला का यह भी कहना है कि पुलिस जब चाहए उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट करा सकती है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने नहीं दी जमानत
पुलिस ने बताया कि तहसीलदार पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपी तहसीलदार पर पहले से ही 17 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वह फरार है। उसकी तलाश में एमपी-यूपी के तमाम ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसके ऊपर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र में भी केस हैं दर्ज
बता दें कि तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जहां-जहां मध्य प्रदेश में पोस्टिंग रही है, वहां वे विवादों में रहे हैं। फिलहाल वह दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। उसके खिलाफ एमपी के भिंड और यूपी के इटावा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे 16 गंभीर अपराध दर्ज हैं। अब ग्वालियर में 17वां मामला दुष्कर्म का दर्ज हुआ है, जिसमें वो फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed