{"_id":"65b60691b999827db20daaca","slug":"gwalior-suicide-the-entire-family-committed-suicide-by-hanging-in-sirol-police-station-area-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सिरोल में पति-पत्नी और बेटे के फंदे से लटके मिले शव, हत्या की आशंका, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सिरोल में पति-पत्नी और बेटे के फंदे से लटके मिले शव, हत्या की आशंका, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 28 Jan 2024 02:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:05 PM IST
सार
ग्वालियर सिलोर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के सिरोल थाना इलाके में पति पत्नी और मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को लटकाया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली इलाके में रहने वाला जितेंद्र झा मजदूरी करता है। जितेंद्र के साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल झा रहते थे। दो दिन से इनका घर बंद था। रविवार को आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सिरोल थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। यहां जब अंदर गए तो दंपत्ति और इनका बेटा फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।
विज्ञापन
पड़ोसियों का कहना है कि दो दिन पहले इन्हें देखा गया था। इसके बाद शनिवार को पूरे दिन दरवाजा नहीं खुला। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस पड़ताल में जुटी है। मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इसमें हत्या और आत्महत्या के एंगल पर पड़ताल में जुटी है। वहीं सीएसपी हिना खान का कहना है कि हुरावली इलाके में दंपत्ति और इनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। पड़ताल जारी है। हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
बेटे की कॉपी में मिला सुसाइड नोट
बेटे (17) अचल झा की कॉपी से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमे एक व्यक्ति की वजह से आत्महत्या की बात कही जा रही है। जितेंद्र झा के हाथ में भी ब्लेड या चाकू के निशान हैं। जितेंद्र का बिल्डर का काम था। उनकी पत्नी त्रिवेणी झा आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल थीं। चोरी या लूट का कोई संदेह पुलिस को नहीं है। संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। FSL की टीम ने सबूत जुटा लिए हैं। पिछले दो दिन से परिवार की किसी से बात नहीं हुई है।
