फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Students protest outside university, protest against conducting examinations on offline mode

ग्वालियर: यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं कराने का विरोध

Mon, 28 Mar 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 06:38 PM IST
सार

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई के छात्रों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। छात्र साइंस कॉलेज से रैली के रूप में जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां मुख्य द्वार पर उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा है मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
 

विज्ञापन
Gwalior: Students protest outside university, protest against conducting examinations on offline mode
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के बाहर एनएसयूआई के छात्रों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनएसयूआई के छात्रों ने सोमवार को ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र साइंस कॉलेज से रैली के रूप में जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। अंदर नहीं जाने देने पर वे नाराज हो गए और बाहर ही नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। वे ऑफलाइन मोड ली जाने वाली परीक्षा का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में जीवाजी यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन के कुछ कोर्स के लिए परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जिसके बाद छात्र आक्रोशित हैं। छात्रों का कहना है कि साल भर जब कक्षाएं नहीं लगीं ऐसे में ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं कराना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्वक अपनी बात रखने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में तक घुसने नहीं दिया गया। पुलिस लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन उनके साथ गुंडों जैसा व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी वे लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। छात्रों ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का हवाला देते हुए कहा कि वहां कई कक्षाओं के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है, जबकि कुछ लोगों की ऑनलाइन एग्जाम आयोजित कराए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed