फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior student studying in coaching was raped in a hotel accused made obscene photos and videos viral

Gwalior: कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा के साथ में होटल में दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो किया वायरल

Sat, 21 Dec 2024 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा के साथ में होटल में दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी वायरल किया है।

विज्ञापन
Gwalior student studying in coaching was raped in a hotel accused made obscene photos and videos viral
हजीरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा के साथ युवक ने बातचीत के बहाने होटल बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद भी दुष्कर्म करने वाले का मन नहीं भरा और आरोपी पीड़ित छात्रा को लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा। यह पूरा मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


बता दें कि छात्रा को होटल में मिलने के बुलाने के बाद में उसने अपनी हैवानियत का खेल खेला, जब छात्रा के द्वारा इसका विरोध किया गया। तब आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की गई और उसके फोटो और वीडियो भी वायरल कर दिए। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने खाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के द्वारा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्वालियर के चार शहर का नाका में रहने वाली 17 वर्षीय  छात्रा जो कि 11वीं की छात्रा थी। वह स्कूल के साथ ही कोचिंग भी जाए पढ़ने के लिए जाया करती थी। वहीं, उसकी कोचिंग में मुरैना का रहने वाला विवेक सिकरवार भी पढ़ने आता था। क्योंकि दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे तो दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी के द्वारा छात्रा को बातचीत करने के लिए एक होटल में बुलाया और रूम में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब छात्रा के द्वारा इसका विरोध किया गया, तब आरोपी के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं आरोपी के द्वारा उसकी फोटो और वीडियो भी बना लिए गए और छात्रा को मुंह बंद रखने के लिए बोला गया। युवक के द्वारा धमकी दी गई कि यदि अपना मुंह खुला तो जान से मार दूंगा और यह फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम भी कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही आरोपी उस पर लगातार दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसने छात्रा को परेशान करने का नया तरीका निकाला। वह छात्रा के मोबाइल पर अश्लील चैट व अश्लील वीडियो भी भेजा करता था। डरी सहमी छात्रा जब भी अपनी कोचिंग के लिए जाती, आरोपी उसे रास्ते में रोककर परेशान किया करता था और जब छात्रा के द्वारा उसका विरोध किया गया, तब आरोपी के द्वारा बीच रास्ते में छात्रा की पिटाई कर दी। इस बात की शिकायत छात्र ने थाने में दर्ज कराई है।


छात्रा के द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परंतु आरोपी जैसे ही जेल से छूटकर आया, उसने सोशल मीडिया पर छात्र के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोपी के द्वारा यह भी धमकी दी गई कि यदि उसने मारपीट के मामले में उसे राजीनामा नहीं किया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर उसका चेहरा बिगाड़ देगा। इसके बाद पुनः पीड़ित छात्रा ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार उसके घर और उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed