{"_id":"64b52cc0eb6e02b89c03909c","slug":"gwalior-student-death-case-case-of-culpable-homicide-against-both-teachers-school-management-investigated-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Student Death Case: दोनों टीचरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, स्कूल प्रबंधन की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Student Death Case: दोनों टीचरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, स्कूल प्रबंधन की होगी जांच
Mon, 17 Jul 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:27 PM IST
सार
Gwalior Student Death Case: मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के एक निजी स्कूल में कथित तौर पर शिक्षकों द्वारा पीटे जाने के बाद कक्षा आठ के एक छात्र की जान चली गई थी। 12 साल का लड़का चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन रविवार (16 जुलाई) की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी टीचर और मृतक छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में प्राइवेट स्कूल के टीचरों की मारपीट के बाद कक्षा आठवीं के छात्र की हुई मौत के मामले में पुलिस ने दोनों टीचरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं स्कूल प्रबंधन के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक टीम जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि 12 जुलाई को थाना बहोड़ापुर इलाके के शब्द प्रताप आश्रम स्थित प्राइवेट फोर्ट व्यू स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के छात्र कृष्णा चौहान के साथ होमवर्क पूरा नहीं करने पर स्कूल के दो टीचरों ने अकबर खान और सोनू श्रीवास्तव ने मुर्गा बनाकर डंडे से पिटाई की थी। उसके बाद घर पहुंचते ही छात्र कृष्णा की हालत बिगड़ी तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल JAH रेफर किया गया था। जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल पर जमकर हंगामा किया था। मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर थाना बहोड़ापुर पुलिस ने दोनों टीचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल जारी रखी है। मामले की जांच कर रहे एएसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि छात्र की पीएम रिपोर्ट आने के बाद और धाराओं का इजाफा किया जा सकता है। वहीं, स्कूल प्रबंधन को लेकर जिला शिक्षा विभाग की टीम अपनी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
