फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Sand mafias did not heed Jyotiraditya Scindia warning Attempt to crush mineral staff

देख लो सरकार: रेत माफियाओं को सिंधिया की चेतावनी भी पल्ले नहीं पड़ी, अधिकारियों को ही कुचलने की कोशिश कर डाले

Wed, 26 Jun 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 10:08 PM IST
सार

ग्वालियर में अवैध उत्खनन कर रेत ले जा रहे डंपर चालक ने खनिज अमले की टीम पर हमला कर दिया। उसके साथी खनिज विभाग की टीम पर लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े। साथ ही गोली मारने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
Gwalior Sand mafias did not heed Jyotiraditya Scindia warning Attempt to crush mineral staff
सड़क पर खड़ा रेत से भरा डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिन मंगलवार को माफियाओं को लेकर चेतावनी दी थी कि किसी भी माफिया को नहीं छोड़ा जाएगा। और आज माफियाओं का आतंक देखने को मिला गया। ग्वालियर जिले में रेत से भरे डंपर को रोकने का प्रयास करने पर रेत माफिया ने खनिज विभाग के अफसरों को कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बता दें कि डंपर मालिक और चालक गाड़ी को भगा ले गए। खनिज विभाग की टीम ने पीछा किया तो बड़ागांव पुल के नीचे सर्विस रोड पर डंपर खड़ा कर लोहे की रॉड निकालकर खनिज अधिकारी और उनकी टीम पर हमला किया। रेत माफिया ने बंदूक की दम पर सड़क पर ही डंपर में भरी रेत को डंप किया और सबके सामने से डंपर लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बताते चलें, घटना बड़ागांव पुल के नीचे सर्विस रोड मुरार की है। आरोपी डंपर मालिक ने अफसरों को गोली मारने की धमकी भी दी। डंपर पर लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी निकला है। खनिज विभाग के अफसरों ने मुरार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि बिजौली रोड पर चेकिंग के दौरान एक डंपर MP-07 ZQ-7931 आता दिखाई दिया, जिसमें करीब 30 घन मीटर रेत भरा हुआ था। उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक उन्हें कट मारते हुए कुचलने का प्रयास करते हुए भाग निकला। भाग रहे डंपर का खनिज टीम ने पीछा किया और बड़ागांव हाइवे पुल के पास से सर्विस रोड के माध्यम से फोर लाइन पर जाने वाले हाइवे पर चालक ने डंपर रोक दिया। यहां पर वाहन चालक एवं डंपर मालिक कान्हा पुत्र गोविंद सिंह यादव निवासी रायजिंग सिटी बड़ागांव अन्य व्यक्तिों के साथ आकर खनिज दल के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की एवं खनिज टीम पर लोहे की राड से हमला किया। साथ ही राइफल से गोली मारने की धमकी दी।

अचानक हुए हमले से खनिज विभाग का पूरा स्टॉफ घबरा गया और भागकर जान बचाई। इसके बाद बंदूक की दम पर डंपर मालिक व चालक हाइवे की सर्विस रोड पर बीच में ही डंपर में भरी रेज को डंपर कर वाहन को भगा ले गया। जबकि खनिज विभाग की टीम देखती रह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।

सहायक खनिज अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सीएसपी मुरार राजीव जंगले का कहना है कि खनिज विभाग पर हमला करने के चलते शासकीय कार्य में बाधा सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed